Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी पुलिस के दरोगा ने दिल्ली में खुद को सर्विस रिवाल्वर से मारी गोली

UP Azamgarh police constable shot himself with service revolver in Delhi
फाइल फोटो।

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के आजमगढ़ जिले में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने दिल्ली में खुद को सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली। दरोगा एक लड़की की बरामदगी के सिलसिले में हरियाणा गए थे। वहां रविवार रात दोस्त के घर ठहरे हुए थे। वहां सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली। दरोगा मनोज विश्वकर्मा प्रतापगढ़ जिले के मूलनिवासी थे। बताया जाता है कि जिले के देवगांव कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मनोज विश्‍वकर्मा एक मुकदमे में लापता लड़की की बरामदगी के सिलसिले में शनिवार को हरियाणा गए थे।

दिल्ली में दोस्त के घर ठहरने के दौरान घटना

वह रात में नई दिल्ली के यशवंतनगर में अपने दोस्त के घर ठकरे। वहां अपनी ही सर्विस रिवाल्‍वर से खुद को गोली मार ली। इससे उनकी मौत हो गई। दरोगा आजमगढ़ की देवगांव कोतवाली में तैनात थे। जिला पुलिस को इस संबंध में जानकारी मिली है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने प्रकरण की जांच के लिए एक पुलिस एक टीम गठित करते हुए उसे मौके पर भेजा है।

ये भी पढ़ें : UP By Election : मैनपुरी में डिंपल यादव के सामने BJP ने शिवपाल के करीबी को उतारा, दो और प्रत्याशी घोषित 

एसपी श्री आर्य का कहना है कि उपनिरीक्षक देवगांव मनोज विश्वकर्मा शनिवार को लड़की बरामद करने हरियाणा रवाना हुए थे। रात करीब 1 बजे दिल्ली के यशवंत नगर में रहने वाले उनके दोस्त के घर में उन्होंने खुद को गोली मार ली। ऐसी सूचना आ रही है। दिल्ली पुलिस भी इसे लेकर संपर्क में है। सब इंस्पेक्टर मनोज विश्वकर्मा पुत्र स्व. माता प्रसाद प्रतापगढ़ के समसपुर थाना क्षेत्र के हदिगवां के रहने वाले थे। देवगांव कोतवाली में 16 जुलाई 2022 से तैनाती थी।

ये भी पढ़ें : Kanpur : दहेज के लिए अप्राकृतिक संबंध बनाता है पति, मारते-पीटते ससुराली, FIR दर्ज