Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

UP : एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर में घुसी BMW, 4 की मौके पर ही दर्दनाक मौत

UP : BMW rammed into a container on Purvanchal Expressway in Sultanpur, 4 died on spot

समरनीति न्यूज, लखनऊ : बड़े-बड़े एक्सप्रेस-वे बनने के साथ ही वाहनों की रफ्तार भी बेलगाम हो गई है। यही वजह है कि हादसों की संख्या बढ़ गई है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज हुए एक हादसे में एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू (BMW) कार तेजी से कंटेनर में जा घुसी। इससे कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा हलियापुर थाना क्षेत्र में हुआ है। बताते हैं कि कार सवार लोग बिहार से दिल्ली जा रहे थे। कार पर यूके 01 सी 0009 नंबर लिखा है। कार सुलतानपुर की की ओर से आ रही थी।

बिहार से दिल्ली जा रहे थे कार सवार

लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रक से उसकी भीषण टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का इंजन और चारों सवार दूर-दूर तक बिखर से गए। BMW कार का अगला पूरी तरह कंटेनर के नीचे जा घुसा।

मरने वालों में तीन की हुई पहचान

घटना की जानकारी पर डीएम रवीश गुप्ता और एसपी सोमेन वर्मा भी मौके पर पहुंचे। मरने वालों की पहचान आनंद प्रकाश (35) निवासी बिहार, अखिलेश सिंह (35) निवासी औरंगाबाद, बिहार और दीपक कुमार (37) निवासी औरंगाबाद, बिहार के रूप में हुई है। एक मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। BMW कार अल्मोड़ा उत्तराखंड की है। वहीं कंटेनर मुरादाबाद के रहने वाले कयूम का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : यूपी कैबिनेट : अमेठी में जेल, मथुरा में परिक्रमा मार्ग और इलेक्ट्रानिक वाहन नीति, पढ़िए किन खास प्रस्तावों को मंजूरी..