Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

UP : ‘ दोनों डिप्टी सीएम ट्विन टावर जैसे, बीजेपी ने झूठ बोलने को रखा’-अखिलेश यादव

UP : Both deputy CMs are like twin towers, BJP kept telling lies-Akhilesh Yadav

समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में केवल झूठ ही झूठ है। झूठ ही बोला जा रहा है। सपा मुखिया ने कहा कि मुख्यमंत्री झूठ न बोलें, इसलिए दो डिप्टी सीएम को रख लिया गया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक पर अखिलेश यादव ने तंज भी कसा। कहा कि जैसे ट्विन टावर थे, उसी तरह यूपी के दोनों डिप्टी सीएम यानी उप मुख्यमंत्री हैं। 2024 में ट्विन टाॅवर की तरह ही इनकी सरकार भी चली जाएगी। सपा मुखिया ने बीजेपी पर करारा हमला बोला। उनके निशाने पर दोनों डिप्टी सीएम रहे।

सपा मुख्यालय में बोल रहे थे पूर्व सीएम

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश आज सपा मुख्यालय में कमल किशोर कठोरिया की पुस्तक, ‘भागीदारी का संघर्ष’ का विमोचन करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने एनसीआरबी के आंकड़ों को सिरे से खारिज कर दिया।

NCRB के आंकड़ों को किया खारिज

कहा कि महिला अपराध हो या हिरासत में मौतों का मामला, उत्तर प्रदेश सभी अपराधों में ऊपर है। अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को लेकर कहा कि ये लोग बैकवर्ड कमेटी के पेड लोग हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, विधायक बृजेश कठेरिया, रमेश चंचल, एएच हाशमी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : Bullet Rani : जेल गई बुलट रानी, महिला कांस्टेबल से मारपीट की करतूत पड़ी भारी