Saturday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

UP By Election 2022 : मैनपुरी में 54.37, रामपुर में 33.94 और खतौली में 54.46% वोटिंग

UP By Election 2022 : 51.89 in Mainpuri, 31.22 in Rampur and 54.5% voting in Khatauli

आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आज तीन सीटों पर हुए मतदान में शाम 6 बजे तक वोटिंग चलती रही। इस बीच 5 बजे तक मैनपुरी लोकसभा सीट पर 54.37% वोटिंग हुई। वहीं खतौली में 54.46% वोटिंग हुई। सबसे कम वोटिंग रामपुर विधानसभा सीट पर 33.94% पर हुई। इस बीच मैनपुरी और रामपुर में भाजपा और सपा के बीच गड़बड़ी करने के आरोप लगते रहे। शाम तक चुनाव संपन्न हो गया। हालांकि, रामपुर में इतनी कम वोटिंग को लेकर काफी चर्चा है।

रामपुर में सबसे कम वोटिंग, मैदान में थे 10 प्रत्याशी

जानकारी के अनुसार सभी तीन सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया। ठंड की वजह से सुबह मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। जैसे-जैसे धूप चढ़ती गई, वोटर भी घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा की डिंपल यादव की टक्कर भाजपा के रघुराज शाक्‍य से मानी जा रही है। वहीं रामपुर विधानसभा सीट पर 10 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में ताल ठोकी है। हालांकि, वहां भी भाजपा और सपा के बीच ही असली टक्कर मानी जा रही है। कांग्रेस और बसपा दोनों ने इन चुनावों में पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। न ही किसी को समर्थन की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें : पढ़िए ! नगर निकाय की आरक्षण सूची, पूरे प्रदेश के जिलों की सीटें किस कोटे में जानिए..