Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

UP : बिजनौर में हजारों किसानों का प्रदर्शन, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप, पुलिस से धक्का-मुक्की,

UP : Demonstration of hundreds of farmers in Bijnor, allegations of breach of promise against government

समरनीति न्यूज, बिजनौर : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आज हजारों की संख्या में किसान जुटे। सभी किसान सरकार की नीतियों के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। दरअसल, मंगलवार को भाकियू अराजनैतिक गुट के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में प्रदर्शन कलक्ट्रेट पर जुटे। पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की। किसानों ने बेरिकैडिंग हटाते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की। किसानों की पुलिस से जमकर नोंकझोंक भी हुई। हालांकि, किसी तरह पुलिस ने स्थिति को संभाले रखा। बाद में किसानों ने धरना दिया। अपनी मांगें उठाईं।

किसान बोले, फ्री बिजली के वादे से पलटी सरकार

दरअसल, किसान सरकार पर मुफ्त बिजली देने की वादा खिलाफी का आरोप लगा रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि किसानों के नलकूपों पर लगे मीटरों को उखाड़कर अधिकारियों के दफ्तरों में भरेंगे।

UP : Demonstration of hundreds of farmers in Bijnor, allegations of breach of promise against government

इसके साथ अब 4 अगस्त को भाकियू ने भी अधीक्षण अभियंता बिजनौर के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन का फैसला किया है। किसानों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने किसानों को फ्री बिजली देने का वादा किया था। अब सरकार वादे से हट रही है। बाद में किसान बेरिकैडिंग तोड़कर कलक्ट्रेट में पहुंचे। वहां किसानों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। धरना दिया। धरने पर युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह समेत कई किसान नेता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने हक के लिए लड़ना होगा।

ये भी पढ़ें : UP : बिजनौर में हादसा, फर्रुखाबाद के 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल