Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी चुनाव 2022 : कांग्रेस ने सीएम योगी के खिलाफ चेतना पांडे को दिया टिकट, 33 प्रत्याशियों की लिस्ट

UP Election 2022 : Congress also gave ticket to Chetna Pandey against CM Yogi, list of 33 more candidates released

समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Election 2022 : यूपी चुनाव को लेकर अकेले मैदान में उतरने वाली कांग्रेस ने गोरखपुर में भी प्रत्याशी उतार दिया है। गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनावी समर में कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी को उतारा है। कांग्रेस की 33 प्रत्याशियों वाली इस सूची में 15 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

6वें और 7वें चरण के प्रत्याशियों की सूची जारी

दरअसल, कांग्रेस ने 6वें और 7वें चरण के यूपी विधानसभा 2022 के चुनावों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इस सूची में कांग्रेस ने सीएम योगी के खिलाफ महिला प्रत्याशी चेतना पांडे को गोरखपुर से टिकट दिया है। वहां 6वें चरण में 3 मार्च को चुनाव होना है। 7वें चरण में 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। गोरखपुर ग्रामीण सीट से कांग्रेस ने देवेंद्र निषाद और कुशीनगर से श्याम रति देवी को टिकट दिया है।

यहां देखें उम्मीदवारों की पूरी सूची

विधानसभा सीट – प्रत्याशी

  1. गोरखपुर शहर – चेतना पांडेय
  2. गोरखपुर देहात – देवेंद्र निषाद
  3. कुशीनगर – श्यामरती देवी
  4. रामकोला – शंभू चौधरी
  5. अतरौलिया – रमेश दुबे
  6. दीदारगंज – अवधेश कुमार सिंह
  7. फेफना – जैनेंद्र कुमार पांडेय
  8. बलिया नगर – ओम प्रकाश तिवारी
  9. शाहगंज – परवेज आलम भुट्टो
  10. जौनपुर – फैसल तबरेज हसन
  11. मल्हानी – पुष्पा शुक्ला
  12. मुंगरा बुलंदशहर – डॉ. प्रमोद सिंह
  13. मछलीशहर – माला देवी सोनकर
  14. मरियाहूं – मीरा रामचंद्र पांडेय
  15. जफराबाद – लक्ष्मी नगर
  16. केराकट – राजेश गौतम
  17. सैदपुर – सीमा देवी
  18. जमनिया – फरजाना खातून
  19. मुगलसरांय – छब्बू पटेल
  20. सैयदराजा – विमला देवी बिंद
  21. चकिया – राम सुमेर राम
  22. अजागरा – आशा देवी
  23. शिवपुर – गिरीश पांडेय
  24. वाराणसी उत्तर – गुलराना तबस्सुम
  25. वाराणसी दक्षिण – मुदिता कपूर
  26. वाराणसी कैंट – राजेश मिश्रा
  27. सेवापुरी – अंजू सिंह
  28. भदोही – वसीम अंसारी
  29. ज्ञानपुर – सुरेश मिश्रा
  30. औरई – संजू कनौजिया
  31. मझगवां – शिव शंकर चौबे
  32. चुनार – सीमा देवी
  33. राबर्ट्सगंज – कमलेश ओझा।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : सपा ने 24 प्रत्याशियों की सूची की जारी, सीएम योगी के खिलाफ सभावती शुक्ला 

ये भी पढ़ें : Breaking News : सीएम योगी को गोरखपुर में टक्कर देंगे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर