Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

चुनाव आयोग ने गोंडा के DM मार्कंडेय को हटाया, सपा की शिकायत पर कार्रवाई

सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, लखनऊ : चुनाव आयोग ने गोंडा के जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह पर आई व इलेक्ट्रानिक्स विभाग के विशेष सचिव उज्जवल कुमार को नियुक्त किया गया है। दरअसल, समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से डीएम की शिकायत करते हुए मनमानी का आरोप लगाया था। साथ ही भाजपा नेता का समधी होने का भी आरोप था। आरोप था कि वह मनमानी से काम कर रहे थे।

सपा की ओर से आयोग को भेजा गया था शिकायती पत्र

सपा की ओर से आयोग को इस संबंध में एक पत्र भी भेजा गया था। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को पत्र भेजकर आरोप लगाया था कि जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह, गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह तथा अन्य भाजपा नेताओं के इशारों पर काम कर रहे हैं। आरोप था कि डीएम शाही, सांसद बृजभूषण शरण सिंह के रिश्ते में समधी हैं। इसके बाद आयोग ने यह एक्शन लिया है। नए डीएम की तैनाती कर दी गई है। इसे आयोग की बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : पति का टिकट कटा तो भड़कीं अदिति, बोलीं-प्रियंका गांधी बिन बाप की बेटी को..