मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : बीजेपी की यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण के 16, चौथे चरण के 20 और 5वें चरण के 50 प्रत्याशियों के नामों पर सस्पेंस जल्द दूर होगा। आज या कल इन प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी। विश्वसीय सूत्रों का कहना है कि इन प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग चुकी है। बस कुछ समय में सूची लोगों के सामने आने वाली है। इन प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंगलवार दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच गहन चिंतन और मंथन हुआ। यह मंथन केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में करीब 3 घंटे तक चली।
तीसरे चरण की 16 और चौथे चरण की 20 सीटों पर फैसला बाकी
बताते चलें कि बीजेपी की ओर से अभी तीसरे चरण की 59 सीटों में 16 और चौथे चरण की कुल 59 सीटों में से 20 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है। वहीं 5वें चरण की 50 सीटों पर प्रत्याशियों की भी घोषणा नहीं हुई है। चौथे चरण में लखनऊ और बुंदेलखंड की सीटें भी बाकी हैं।
ये भी पढ़ें : सपा की नई सूची : जेल में बंद गायत्री प्रजापति समेत सपा ने इन 39 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा
बताया जा रहा है कि शेष प्रत्याशियों के नामों पर गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व दोनों डिप्टी सीएम की मौजूदगी में लंबी बैठक हुई। बैठक में बीजेपी के महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद रहे।
इन सीटों पर फंसा है पेंच
जारी होने वाली सीटों में सबसे ज्यादा चर्चित सीटें लखनऊ की सरोजनी नगर, उन्नाव की भगवंत नगर सीट है। एक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी का कहना है कि उन्नाव की भगवंतनगर सीट पर फैसला लेने में थोड़ी मुश्किल हुई। इसकी वजह है कि इस सीट से विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित मौजूदा विधायक हैं। उनकी उम्र 75 साल के आसपास है। इसलिए उनका टिकट कटने की संभावना है।
ये भी पढ़ें : लखनऊ : चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, कानपुर समेत 3 जिलों के डीएम व 2 एसपी बदले
ऐसे में वह अपने बेटे को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। अब पार्टी क्या फैसला करती है, देखना होगा। उधर, लखनऊ की सरोजनी नगर सीट पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह और उनकी मंत्री पत्नी स्वाति सिंह के बीच खींचतान है। कुछ सदस्य दयाशंकर सिंह के पक्ष में हैं। कुछ मंत्री स्वाति के पक्ष में हैं। ऐसे में पार्टी सोच-समझकर विचार कर रही है। हालांकि, लखनऊ की सीटों पर फैसला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों में सौंपा गया है।
ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : बीजेपी ने 8 प्रत्याशियों की सूची की जारी