समरनीति न्यूज, कानपुर : कांग्रेस पार्टी ने तीसरे और चौथे चरण की बाकी सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस सूची में भी महिलाओं को प्रमुखता से जगह दी गई है। कांग्रेस की सूची में ज्यादातर नए चेहरे मैदान में उतारे गए हैं। सूची में कानपुर देहात, औरैया, चित्रकूट और फतेहपुर के प्रत्याशियों के भी नाम हैं। इसके साथ ही उन्नाव, कन्नौज के भी प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी है। कांग्रेस ने 6 महिलाओं को इस सूची में जगह दी है। फतेहपुर के बिंदकी से अभिमन्यु सिंह को मैदान में उतारा है।
ये हैं कांग्रेस के उम्मीदवार
- उन्नाव के सफीपुर से – शंकर लाल गौतम
- कन्नौज के तिरवा से – नीलम शाक्य
- औरैया के भरथना से – स्नेहलता दोहरे
- औरैया के बिधूना से – सुमन व्यास
- औरैया के दिबियापुर से – मनोज पाल
- कानपुर देहात के रसूलाबाद से – मनोरमा संखवार
- कानपुर देहात के अकबरपुर-रानिया से – अमरीश सिंह गौर
- कानपुर देहात के सिकंदरा से – नरेश कटियार
- कानपुर देहात के भोगनीपुर से – गोविंद निषाद
- कानपुर के बिठूर से – अशोक निषाद
- चित्रकूट से – निर्मला भारती
- फतेहपुर के जहानाबाद से – कमला प्रजापति
- फतेहपुर के बिंदकी से – अभिमन्यु सिंह
- फतेहपुर सदर से – मो. मोहसिन खान
ये भी पढ़ें : #Bhojpuri : भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी कांग्रेस में शामिल, प्रियंका गांधी के साथ फोटो शेयर की