Saturday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी चुनाव 2022 : कानपुर पहुंचे सीएम योगी ने रिवर फ्रंट का किया वादा

UP elections 2022 : CM Yogi reaches Kanpur, promises river front

समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के आवास विकास पनकी नहरिया के तट पर आयोजित मतदाता संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सीसामऊ नाले से 14 करोड़ लीटर सीवर गंगा में गिरता था। अब वहां सेल्फी प्वाइंट बन गया है। मां गंगा का पानी स्वच्छ हो चुका है। अब यहां रिवर फ्रंट बनना है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद रिवर फ्रंट बनवाया जाएगा।

कहा, बीजेपी ही दिला सकती है सुरक्षा-सम्मान

उन्होंने कहा कि बीजेपी ही प्रदेश में लोगों को सुरक्षा और सम्मान दिला सकती है। हमारी सरकार में किसी का तुष्टीकरण नहीं होता है। कहा कि बीजेपी जो कहती है वही करती है। योगी ने कहा कि अबकी बार करहल विधान सीट से बीजेपी प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत होगी। सपा प्रत्याशी की जमानत तक जब्त होगी। इस दौरान योगी ने कहा कि वह 5 साल पहले भी इसी पनकी नहरिया के तट पर चुनावी जन सभा को संबोधित करने आए थे। उन्होंने भाजुपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

ये भी पढ़ें : बांदा में स्वतंत्र देव सिंह बोले, सपा-बसपा सरकारों में गुंडों की हुई ताजपोशी