Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी चुनाव 2022 : सपा ने लखनऊ-बांदा समेत 10 और प्रत्याशियों की सूची की जारी

SP fielded Manjula Singh from Banda, list of 8 candidates released
अखिलेश यादव।

समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Election 2022 : यूपी चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। इसमें 10 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। बांदा, उन्नाव और रायबरेली के साथ-साथ सुल्तानपुर के उम्मीदवारों को भी मैदान में उतारा गया है। समाजवादी पार्टी ने लखनऊ के बक्शी का तालाब से पूर्व मंत्री गोमती यादव और लखनऊ पश्चिम से अरमान को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं लखनऊ उत्तरी से पूजा शुक्ला और लखनऊ पूर्वी से अनुराग भदौरिया को प्रत्याशी बनाया है।

लखनऊ कैंट से राजू गांधी, बांगरमऊ से मुन्ना अल्वी को टिकट

इसी तरह लखनऊ मध्य से पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा को टिकट दिया है। लखनऊ कैंट से राजू गांधी को उम्मीदवार बनाया है। सपा ने लखनऊ से लखनऊ उत्तरी से अभिषेक मिश्र और पश्चिम से मो. रेहान का टिकट काट दिया है।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : अखिलेश यादव ने मैनपुरी करहल से कराया नामांकन

वहीं बांदा की बबेरू विधानसभा सीट से विशंभर यादव को मैदान में उतारा है। इसी तरह उन्नाव के बांगरमऊ से मुन्ना अल्वी, रायबरेली की बछरावां सुरक्षित सीट से श्याम सुंदर भारती, सुलतानपुर की इसौली सीट से ताहिर खान को उम्मीदवार घोषित किया है।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : बसपा ने चौथे चरण के 53 और प्रत्याशियों की सूची की जारी