Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

UP : पूजा पंडाल में आग में जलकर 5 की मौत और 67 लोग झुलसे

UP : Fire in Puja pandal in Bhadohi 5 including 3 children burnt to death, 67 people scorched

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के भदोही जिले के नरथुआं में रविवार रात 9 बजे करीब भक्तों से भरे दुर्गा पंडाल में आरती के दौरान आग लग गई। बताते हैं कि हादसे के दौरान पंडाल में लगभग 150 श्रद्धालु पंडाल में थे। इस हादसे में 3 बच्चों समेत 5 लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं 67 लोग आग में झुलस गए हैं। कहा जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ आज भदोही जा सकते हैं।

हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने दुख जताया

दरअसल, रविवार रात भदोही में हुए इस अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया। साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। बताते चलें कि यह पंडाल में हाईलोजन के कारण आग लगी थी। उधर, हादसे के बाद पुलिस ने आयोजन समिति के पांच पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

सोमवार सुबह भदोही डीएम गौरांग राठी ने बताया है कि 67 लोग झुलस गए हैं। वहीं 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। उधर, एसआईटी की जांच में आग लगने का कारण हाईलोजन के गरम होना बताया गया है। झुलसे लोगों को वाराणसी और प्रयागराज रेफर किया गया है। मौके पर एडीजी प्रभात कुमार, आयुक्त विंध्याचल योगेश्वरराम, डीआइजी आरपी सिंह घटनास्थल का दौरा किया।