
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की 13 सहायक नदियों पर भी गंगा आरती होगी। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार गंगा के साथ अब 13 सहायक नदियों को भी संवारने जा रही है। जी हां, गंगा नदी की 13 सहायक नदियों पर यूपी में अब गंगा आरती होगी। यूपी सरकार ने गंगा आरती के आदेश दिए हैं। गंगा आरती के जिरए सहायक नदियों के घाटों को संवारा जाएगा।
शासन ने दिए अधिकारियों को निर्देश
दरअसल, काशी, प्रयागराज और बिठूर की तर्ज पर इन सहायक नदियों के घाटों पर गंगा आरती होगी। शासन ने गंगा स्वच्छता अभियान के तहत यह निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

बताया जा रहा है कि गंगा आरती के साथ-साथ गांवों में गंगा मेले भी लगाए जाएंगे। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित कार्ययोजना बनाकर जल्द से जल्द काम शुरू करेंगे।
इन नदियों के घाटों की बदलेगी सूरत
सरकारी प्रवक्ता कहना है कि गंगा नदी में मिलने वाली नदियों को भी प्रदूषण मुक्त किया जाएगा। गंगा नदी से मिलने वाली बेतवा, केन नदी, रामगंगा, सरयू, राप्ती, वरुणा, काली, यमुना समेत 13 नदियों के घाटों की सूरत बदली जाएगी।
ये भी पढ़ें: ‘दिलजले’ आशिक ने जिंदा गर्लफ्रेंड का किया पिंडदान, हरिद्वार गंगा में लगाई डुबकी..रौचक घटनाक्रम
इस दिशा में तेजी से काम शुरू होगा। योगी सरकार लगातार गंगा को स्वच्छ निर्मल बनाने के लिए प्रयासरत है। यूपी सरकार लगातार इस दिशा में गंभीर कदम उठा रही है। यह प्रयास भी इसी कड़ी का हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें : दरिंदी पुलिस : ललितपुर में थाने में नाबालिग लड़की से SHO द्वारा रेप मामले में पूरा थाना लाइन हाजिर, आरोपी फरार
