Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

UP : मां और 16 साल की बेटी ने एक साथ लगाया मौत को गले, वजह चौंकाने वाली

Banda News : In Banda soap agency operator of Tindwari committed suicide by consuming poison

समरनीति न्यूज, डेस्क : कुछ घटनाएं हम सभी को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। दूसरे को न जानते हुए भी उनकी मौत सभी को हिलाकर रख देती हैं। ऐसी ही एक घटना ने आज गुरुवार को हजारों लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, एक महिला और उनकी 16 साल की बेटी ने एक साथ फांसी लगाकर जान दे दी। मां-बेटी की मौत से आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए।

प्राथमिक तौर पर यह वजह आ रही सामने

घटना की प्राथमिक वजह शराबी पति के अपनी पत्नी और जवान होती बेटी से मारपीट करना है। मारपीट से दोनों तंग आ चुकी थीं और बुरी तरह सहमी-सहमी रहती थीं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के फतेहपुर जिले की है।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आंबी गांव में घटना

बताया जाता है कि जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आंबी गांव में गया प्रसाद का परिवार रहता है। वह शराबी है और नशे में आए दिन अपनी पत्नी और बच्चों से मारपीट करता है। बताते हैं कि गया प्रसाद की पिटाई से उसकी पत्नी आशा (39) और बेटी सीमा (16) बुरी तरह से परेशान थीं। बताते हैं कि बुधवार को भी वह शराब पीकर आया और मारपीट की।

ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में छात्रा ने खुद को गोली से उड़ाया, यह थी वजह 

इसके बाद कमरे के बाहर सो गया। सुबह परिवार के लोग जागे तो कमरे का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां आशा और बेटी सीमा दोनों के शव फांसी पर लटक रहे थे। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों का कहना है कि शराबी गया प्रसाद शादी के बाद से ही पत्नी की पिटाई करता आ रहा था। बाद में बेटी बड़ी हुई तो उसे भी पीटने लगा। मृतक महिला आशा थरियांव गांव के हसवा की रहने वाली थीं। उनके चार बेटे और दो बेटियां थीं। बड़ी बेटी सुमन की शादी हो चुकी है। दूसरे नंबर की बेटी सीमा ही थी। बाकी बेटे छोटे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : ‘नाराजगी’ वाली किसान बेल्ट की सीटों पर ज्यादा मतदान के क्या हैं संकेत..?