Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

UP News : सैफई पहुंचे नीतीश कुमार, मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि

UP News : Nitish Kumar reaches Saifai, pays tribute to Mulayam Singh Yadav

समरनीति न्यूज, लखनऊ : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सैफई पहुंचे। वहां यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और शिवपाल यादव से मुलाकात की। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया। आज बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शोक संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

प्रेसवार्ता कर की विपक्षी एकता की बात

इसके बाद नीतीश कुमार ने प्रेसवार्ता भी की। साथ ही विपक्षी एकता को मजबूत करने की बात कही। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे।

UP News : Nitish Kumar reaches Saifai, pays tribute to Mulayam Singh Yadav

नीतीश कुमार करीब आधा घंटे वहां रुके। उन्होंने कहा कि यूपी और बिहार अलग नहीं है। हमारा पुराना रिश्ता रहा है।

यूपी के कई मंत्री भी पहुंचे सैफई

उनके अलावा आज बुधवार को सैफई पहुंचने वालों में बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव, कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, जदयू नेता केसी त्यागी, प्रदेश के खेल राज्य मंत्री गिरीश यादव और कृषि राज्य मंत्री बल्देव सिंह औलख, कवि एवं पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह भी शामिल रहे। इसके बाद शाम 4 बजे करीब विधान परिषद सभापति मानवेंद्र सिंह, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, पूर्व डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा भी सैफई पहुंचे।

ये भी पढ़ें : देखें फोटो : मुलायम सिंह पंचतत्व में विलीन, अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि