Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

तबादले की खबर : 10 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

Video of female constable teaching tuition to children of SHO goes viral, investigation begins

समरनीति न्यूज, लखनऊ : PPS Transfer in UP उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 10 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किए हैं। डीजीपी मुख्यालय ने तबादले के आदेश में सभी को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। तबादलों के क्रम में लखीमपुर खीरी में तैनात अभय प्रताप मल्ल को लखनऊ में एसीपी बना दिया गया है। चर्चा है कि पुलिस विभाग में अभी कुछ और अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं।

यह है पूरी तबादला सूची

      अधिकारी का नाम   –   मौजूदा तैनाती   –   नई तैनाती 

  1. अभय प्रताप मल्ल – लखीमपुर खीरी – सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ नगर।
  2. गिरजा शंकर त्रिपाठी – मुजफ्फरनगर – जालौन जिला।
  3. रामाशीष यादव – सोनभद्र – मुजफ्फरनगर जिला।
  4. विजय आनंद – जालौन – उन्नाव जिला।
  5. जगदीश लाल टम्टा – अंबेडकरनगर – शाहजहांपुर जनपद।
  6. पंकज श्रीवास्तव – सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ नगर – पीटीएस, मेरठ।
  7. प्रदीप कुमार यादव – सिद्धार्थनगर – फूड सेल, मेरठ।
  8. जयराम – अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ – सिद्धार्थनगर।
  9. रमेश चंद्र पांडेय – सिद्धार्थनगर – गौतमबुद्धनगर।
  10. पीतम पाल सिंह – सहायक पुलिस आयुक्त – लखीमपुर खीरी।

ये भी पढ़ें : Lucknow : यूपी में 16 IAS के तबादले, बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पढ़िए लिस्ट..