Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow : यूपी पुलिस का नया प्रतीक चिह्न, पढ़िए खास बातें

UP Police : Uttar Pradesh Police got new logo

आशा सिंह, लखनऊ : UP Police New Insignia उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए मंगलवार का दिन खास साबित हुआ। यूपी पुलिस को अपना पहला प्रतीक चिह्न मिला है। डीजीपी डा. डीएस चौहान ने इस नए प्रतीक चिह्न का अनावरण करते हुए उसे अधिकारियों व जवानों की वर्दी पर लगाया भी।

DGP डीएमस चौहान ने किया अनावरण

अब इसी नए प्रतीक चिह्न को डीजीपी से लेकर सिपाही तक अपनी वर्दी पर लगाएंगे। प्रतीक चिह्न को वर्दी की शर्ट दाहिनी जेब के ऊपरी हिस्से पर लगाया जाएगा।

UP Police : Uttar Pradesh Police got new logo

अभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पुलिस चिह्न को वर्दी में बाजू पर उत्तर प्रदेश शासन का प्रतीक चिह्न लगाते रहे हैं।

ये हैं इसकी खास बातें और अलग पहचान

इसमें पुलिस कलर का उपयोग किया गया है। यानी लाल और नीले रंग का उपयोग हुआ है। इसमें अशोक की लाट के नीचे सत्यमेव जयते लिखा है। नीचे उत्तर प्रदेश पुलिस लिखा है। बीच में दो मछलियों की आकृति भी बनी है। बताते हैं कि उत्तर प्रदेश पुलिस भारत गणराज्य का सबसे पुराने पुलिस विभागों में एक है। यह दुनिया का सबसे बड़ा पुलिस बल है।

ये भी पढ़ें : पुलिस विभाग में इतिहास बनी 70 साल पुरानी थ्री नॉट थ्री राइफल, अब इंसास-एसएलआर मिलीं