समरनीति न्यूज, आगरा : आगरा की फतेहाबाद रोड पर पुलिस ने एक होटल के बेसमेंट में चल रहे स्पा सेंटर पर छापा मारकर हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। स्पा सेंटर से 7 युवतियां और उनके 4 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि न्यू ईयर की पार्टी के लिए विदेशी लड़कियों को मंगाया गया था। पकड़ी गईं लड़कियों में म्यांमार और थाईलैंड की युवतियां शामिल मिली हैं।
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देहव्यापार
जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर आगरा पुलिस ने फतेहाबाद रोड पर राइव स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार यानि सेक्स रैकेट चल रहा है। एसीपी सदर अर्चना सिंह का कहना है कि नए साल से पहले पुलिस होटलों की टोह ले रही थी। इसी दौरान यह सूचना मिली। स्पा सेंटर लखनऊ के किसी अमित मिश्रा नाम के व्यक्ति का है।
गोपनीय सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
पुलिस ने गोपनीय ढंग से छापा मारा तो जानकारी सही मिली। स्पा के केबिन में 7 युवतियां और 4 ग्राहक और संचालक आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। वहां से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान और अश्लील वस्तुएं भी मिली हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि स्पा सेंटर के केबिन में युवतियों को एक-एक करके दिखाते थे। कुछ एजेंट लड़कियों को विदेशों से लाते थे। फिर व्हाट्स एप पर भेजकर बुकिंग करते थे। युवतियों का रेट तय करने के बाद ग्राहकों के भेजा जाता था।
थाईलैंड-म्यांमार की विदेशी लड़कियां गिरफ्तार
सेंटर के अंदर विदेशी युवतियां भी पकड़ी गई हैं। उनके लिए चार ग्राहक आए थे। सभी को पकड़ा गया है। संचालक और कर्मचारी भी पकड़े गए हैं। पकड़ी गईं लड़कियों में तीन थाईलैंड की रहने वाली हैं। इन लड़कियों को नववर्ष के लिए मंगाया गया था। नए साल की पार्टियों में इनकी मांग ज्यादा थी। इस सेक्स रैकेट को थाई और सेंडविच मसाज का विज्ञापन देकर इसका प्रचार भी किया जाता था। सोशल मीडिया पर प्रचार तेजी से चल रहा था।
ऐसे कर रहे थे धंधा, सोशल मीडिया पर प्रचार
ग्राहकों से 45 मिनट के 1200 रुपए वसूले जाते थे। इससे ज्यादा बुकिंग पर 500 रुपए 15 मिनट के हिसाब से अलग से लिए जाते थे। पुलिस का कहना है कि थाईलैंड की युवतियां टूरिस्ट वीजा पर भारत आईं हैं। वे यहां एजेंट के माध्यम से काम कर रही थीं। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पकड़े गए लोगों में लखनऊ के युवक भी शामिल
गिरफ्तार आरोपियों में स्पा सेंटर का संचालक अमित मिश्रा (शारदा नगर, लखनऊ), संजय कुमार कन्नौजिया (सैनिक नगर, सदर), विख्यात (हुसैन गंज, लखनऊ), मैनेजर खालिद (राजाजी पुरम, लखनऊ), ग्राहक विकास शाक्य (शाहदरा, दिल्ली), अनूप नंदी (कोलकाता, पश्चिम बंगाल), मुबीन (नकारची टोला, फिरोजाबाद) और अशरफ अली (नसीरगंज, फिरोजाबाद) शामिल हैं। इसके अलावा तीन युवतियां थाईलैंड की, दो म्यांमार की और दो असोम की रहने वाली हैं। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम और 14 विदेशी अधिनियम के तहत कार्रवाई हो रही है। साथ ही आरोपियों से 18 मोबाइल, एक लैपटॉप, 3 पासपोर्ट, एक ई-वीजा, 3 आधार कार्ड, 1,44,720 रुपए बरामद हुए हैं।
ये भी पढ़ें : Breaking : आरक्षण हटा, निकाय चुनाव का रास्ता साफ, बिना OBC होंगे चुनाव
ये भी पढ़ें : Kanpur News : मुंह छिपाकर भागीं लड़कियां, कानपुर में एक और सेक्स रैकेट का खुलासा