Tuesday, April 23सही समय पर सच्ची खबर...

UP : महिला सिपाही ने आत्मदाह का किया प्रयास, मुंशी पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट

UP : Woman constable attempts self-immolation in Badaun, accused of molestation on Munshi

समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : बदायूं जिले में एसएसपी कार्यालय में शुक्रवार को एक महिला सिपाही ने आत्मदाह का प्रयास किया। महिला सिपाही ने थाने के मुंशी के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। एसपी आफिस में हुई इस घटना से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तुरंत घटना का संज्ञान लिया। महिला सिपाही की तहरीर पर मुंशी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा लिखा गया है। बताया जाता है कि महिला सिपाही उझानी कोतवाली में तैनात थी। दो दिन पहले थाने के मुंशी से उसकी हाथापाई भी हुई थी। इसमें एक आडियो भी वायरल हुआ था।

महकमे में हड़कंप, लेकिन अधिकारियों का इंकार

इसके बाद महिला सिपाही और मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया गया था। बताते हैं कि आज महिला सिपाही स्कूटी से वर्दी पहनकर एसएसपी आफिस पहुंची। वहां खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें : Lucknow : पकड़ा गया यूपी TET परीक्षा में पेपर आउट कराने वाला एक और आरोपी, अब खुलेंगे राज

हालांकि, अच्छी बात यह रही कि आसपास मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया। इसके बाद उसे बचा लिया गया। उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए थाने के मुंशी गुलाब सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस अधिकारी इससे इंकार करते रहे। एसपी देहात सिद्धार्थ ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें : Lucknow : पकड़ा गया यूपी TET परीक्षा में पेपर आउट कराने वाला एक और आरोपी, अब खुलेंगे राज