Monday, May 13सही समय पर सच्ची खबर...

UPSC Results 2021 : यूपीएससी में बिजनौर की श्रुति शर्मा ने किया टाॅप, इतिहास रचा..

UPSC Results 2021 : Shruti Sharma of Bijnor tops UPSC, prepared in Delhi

समरनीति न्यूज, लखनऊ : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC Results 2021) की 2021 की सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट आ गया है। इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश की श्रुति शर्मा ने टाॅप किया है। श्रुति ने ऐसा करके पूरे परिवार के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है। सोमवार को जारी इस परीक्षा के रिजल्ट को देखें तो पता चलता है कि पहले 3 स्थानों पर लड़कियां ही रही हैं। अबकी बार कुल 685 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा पास की है। श्रुति शर्मा की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी उनको बधाई दी है।

पहले 3 नंबर पर बेटियों ने मारी बाजी

बताते हैं कि श्रुति ने दिल्ली में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करते हुए सफलता का यह इतिहास रचा है। बताते हैं कि श्रुति दो साल से जामिया में आरसीए से कोचिंग करते हुए तैयारी में जुटी थीं। आप भी संघ लोक सेवा आयोग के फाइनल परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

इसके लिए : UPSC की आफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। वहां होम पेज खुलने पर यूपीएससी सिविल सर्विसेज फाइनल रिजल्ट 2021 के लिंक पर टच करें। वहां अभ्‍यर्थी के नाम और रोल नंबर को देखा जा सकता है। रिजल्ट की पीडीएफ फाइल को डाउनलोड भी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें : गोरखपुर की बेटी ऐनम बनीं IPS, सीएम योगी ने बताया मुस्लिम लड़कियों का रोल मॉडल