Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

Valentine day : पति ने जिन महिलाओं की फोटोज लाइक की, पत्नी ने प्रिंट निकाल दीं वैलेंटाइन गिफ्ट

Valentines day gift woman Gloriya Give her husband valentines gift those women photo that he liked

समरनीति न्यूज, डेस्क : वैलेंटाइंस-डे पर हर किसी को कहीं न कहीं अपने पार्टनर को क्या गिफ्ट दें, इसको लेकर कशमकश रही होगी। इसी बीच सोशल मीडिया से अजीबो-गरीब खबर सामने आई है। दरअसल, एक महिला ने अपने पति को जो गिफ्ट दिया है, उसे जानकर आप भी जरूर चौंक जाएंगे। जी हां, सोशल मीडिया पर इस महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। बड़ी संख्या में इसे लोग देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं देखने के बाद अपने-अपने ढंग से कमेंट्स भी दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा वीडियो

इसमें गलोरिया नाम की टिक-टाॅक यूजर अमेरिकी महिला ने अपने पति को वैलेंटाइंस-डे पर गिफ्ट में कुछ लड़कियों की फोटोज दी हैं। दरअसल, ये वही फोटोज हैं जिनको उनके पति ने हाल ही में जबरदस्त ढंग से लाइक किया था।

Valentines day gift woman Gloriya Give her husband valentines gift those women photo that he liked

इंस्टाग्राम से पहले फोटो की प्रिंट, फिर गिफ्ट कीं

महिला ने इन फोटोज के प्रिंट आउट निकाले और बाद में उनको अपने पति को स्टिक में लगाकर गिफ्ट कर दिया। इतना ही नहीं महिला ने फोटोज के साथ कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में महिला ने लिखा है कि अपने पति/बायफ्रैंड को क्या गिफ्ट दें..?

Valentines day gift woman Gloriya Give her husband valentines gift those women photo that he liked

बहरहाल, महिला के इस वीडियो को लोगों ने बढ़-चढ़कर देखा, खूब देख रहे हैं। आपको ताज्जबु होगा कि एक दिन में 1 करोड़ 38 लाख लोगों ने इस वीडियो को देख डाला है।

ये भी पढ़ें : दिल तो पागल है..बेटे की होने वाली सास को लेकर पिता रफूचक्कर 

बताते हैं कि अमेरिकी महिला ने पहले उन सभी की फोटोज इंस्टाग्राम से डाउनलोड कीं। फिर उनका प्रिंट आउट निकाला। इसके बाद इन फोटोज को एक स्टिक में लगाकर गिफ्ट बाक्स में सजाकर वैलेंटाइंस-डे पर अपने पति को उपहार स्वरूप दिया।

Valentines day gift woman Gloriya Give her husband valentines gift those women photo that he liked

अब बेचारे पति पर क्या गुजरी होगी, इसे तो समझा ही जा सकता है। खास बात यह है कि सोशल मीडिया पर लोगों के इस वीडियो पर रिएक्शन भी काफी रोमांचक रहे।

ये भी पढ़ें : Apple का logo कटा हुआ सेब क्यों है ? जानिये रौचक वजह  

एक यूजर ने लिखा कि आपको अपने पति का रिएक्शन भी लिखना चाहिए था। आखिर उसे कैसा लगा, यह तो पता चले। वहीं एक यूजर ने लिखा कि जरूर ये गिफ्ट आपके पति को पसंद आया होगा। हालांकि, एक यूजर ने कमेंट्स किया है कि कोई पति दूसरी महिलाओं की फोटो लाइक नहीं कर सकता, ‘अच्छा है कि मैं अभी अकेला हूं।’ बहरहाल, वैलेंटाइन-डे पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। लोग पसंद भी खूब कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : नादान मुहब्बत की प्रेम परीक्षा, नदी में कूदी नाबालिग तो प्रेमी खिसका