Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर की Actress शुभा गुलाटी को वीरांगना अवार्ड

Veerangana Award for Kanpur Actress Shubha Gulati

समरनीति न्यूज, कानपुर : एक्टिंग और माॅडलिंग की दुनिया में तेजी से बढ़ रहीं कानपुर की शुभा गुलाटी को वीरांगना अवार्ड से सम्मानित किया गया है। शुभा को यह अवार्ड रामायण में सीता का रोल प्ले करने वाली अभिनेत्री दीपिका चिकीलिया दारुवाला ने गोरखपुर में दिया।

कानपुर की जानी-मानी अभिनेत्री हैं शुभा

बातचीत में शुभा ने कहा कि अवार्ड पाने के बाद वह काफी गर्व महसूस कर रही हैं। यह पल उनके लिए खुशियां लेकर आया है। उन्होंने कहा कि वीरांगना अवार्ड के लिए देशभर से चुनी गईं 21 महिलाओं में वह भी एक रहीं।

Veerangana Award for Kanpur Actress Shubha Gulati

दरअसल, गोरखपुर के आर्यनगर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में वीरांगना अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देशभर से आईं कुल 21 वीरांगनाओं को रामायण में सीता बनीं अभिनेत्री दीपिका ने सम्मानित किया। ये महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य कर रही हैं। इन्हीं में एक शुभा गुलाटी ने कानपुर का नाम रोशन किया।

ये भी पढ़ें : Actress कंगना का दिलजीत पर Vulgar कमेंट्स, कहा- ‘जिनकी तू चाट-चाट के.. 

इस कार्यक्रम में रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को भी आना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह हीं आ सके। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर शालिनी सिंह जो लेडी सिंघम के नाम से जानी जाती भी सम्मानित हुईं। नेपाल के जाने माने अभिनेता शिवा श्रेष्ठा, भोजपुरी एक्टर कृष्ण कुमार, बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के मार्शल आर्ट ट्रेनर सीके सिंह भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : Bollywood : समुंदर किनारे Red Bikni में Actress दिशा पाटनी, फैंस बोले..