Saturday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में मां के कहने पर बेटे ने पिता को गोली से उड़ाया, एक और साथी शामिल, यह है वजह..

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में आज रिश्तों के कत्ल की एक बड़ी घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने बेटे और नौकर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या का कारण पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध और जमीनी विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने 6 घंटे में ही वारदात का खुलासा करते हुए तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त असलहा भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने प्रेसवार्ता करते हुए घटना का खुलासा कर दिया। हत्या आज शुक्रवार तड़के सुबह हुई। पुलिस लाइन में मीडिया से रूबरू एसपी ने बताया कि हत्यारोपी पत्नी, पुत्र और एक अन्य युवक को हिरासत में ले लिया गया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों को घटना पर भरोसा नहीं हो रहा है।

यह है पूरा मामला

बताया जाता है कि बदौसा के रहने वाले हैदर अली उर्फ पप्पू मुर्गी (40) अपने निर्माणाधीन घर की छत पर सो रहे थे। रात लगभग साढ़े 3 बजे उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की।

ये  भी पढ़ें : सनसनीखेज : बांदा में Love Marriage करने वाली लड़की का शव भूसे के ढेर में मिला, लड़का भी गायब

परिवार के लोगों के साथ-साथ मृतक के साथ जेसीबी आपरेटर सहायक का काम करने वाले बउवा (17) पुत्र अशोक वर्मा निवासी बरछा ने पहले पुलिस को गुमराह किया। उधर, सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने एसओजी प्रभारी मयंक चंदेल की टीम को भी खुलासे के लिए लगाया। 6 घंटे बाद ही एसओजी व बदौसा पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने यह बताया

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि मृतक हैदर की पत्नी अकबरी बेगम, बेटे जावेद और बउआ नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि तीनों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। पति के अवैध संबंधों और घर का पैसा दूसरी औरत को देने से आए दिन पारिवारिक विवाद होता था। इसी से परेशान होकर महिला ने बेटे और नौकर के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी है।

ये  भी पढ़ें : बांदा में जिपं सदस्य श्वेता सिंह गौर की मौत के मामले में पति समेत 4 पर हत्या का मुकदमा