Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

बड़ी खबरः यूपी में एस्मा लागू, अब सरकारी कर्मचारी नहीं कर सकेंगे हड़ताल

Yogi government implemented ESMA law in U.P.

समरनीति न्यूज, लखनऊः वैश्विक महामारी कोरोना के संकट से निपटने में जुटी यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज शुक्रवार को सरकारी मशीनरी को लेकर बड़ा फैसला किया। दरअसल, कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के बीच सरकारी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सरकार ने प्रदेश में एस्मा लागू कर दिया है। प्रदेश में अब यह कानून लागू होने के बाद सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लग जाएगी। हालांकि, सरकार के इस फैसले की कर्मचारी संगठनों ने निंदा की है। वहीं दूसरी ओर काफी लोगों ने सराहना भी की है। 

कोरोना संकट के बीच सरकार का अहम फैसला

वहीं आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारी हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे। अब कर्मचारियों के लिए एस्मा को मानना जरूरी होगी, वरना उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। बताते चलें कि एस्मा कानून पहली बार 1968 में लागू हुआ था। इसे संकट के वक्त कर्मचारियों की हड़ताल रोकने को बनाया गया था। कानून लागू होने की जानकारी कर्मचारियों को दी जाती है। कानून को अधिकतम छह माह के लिए लागू किया जाता है। यूपी सरकार ने छह माह के लिए ही कानून लागू किया है।

ये भी पढ़ेंः यूपी की सबसे बड़ी खबरः CM योगी को जान से मारने की धमकी, STF अलर्ट

ये भी पढ़ेंः प्रयागराजः नौकरानी से इश्क में बेटे ने ही मां-बाप, बहन और पत्नी की कराई थी हत्या