समरनीति न्यूज, बांदाः शनिवार को प्रेमप्रसंग में जिले में एक युवक को कुछ लोगों ने गोली मार दी। हमलावरों में इस कदर गुस्सा था कि उन्होंने बाद में युवक पर चाकू से भी हमला किया। घटना शनिवार दोपहर की है। घटना की सूचना मिलते ही वहां सनसनी फैल गई। लोगों इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना का कारण प्रेमप्रसंग है।
छानबीन में जुटी पुलिस, हमलावरों की तलाश
बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव के रहने वाले राजा सिंह का बेटा इंदल (30) का गांव की ही एक लड़की से प्रेमप्रसंग चल रहा है। बताते हैं कि दोनों के परिवार के लोग इसके खिलाफ हैं, फिर भी दोनों एक दूसरे से मिलते रहते हैं। लड़की के परिजनों ने कई बार समझाया, लेकिन युवक का फिर भी लड़की से मिलना-जुलना जारी रहा।
बताते हैं कि शनिवार दोपहर को युवक गांव के बाहर तालाब किनारे बैठा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे ललकारते हुए गालियां देते हुए पकड़ लिया। युवक ने वहां से भागने की कोशिश की। तबतक उन लोगों ने युवक को गोली मार दी।
ये भी पढ़ेंः बांदा में तलवार-बंदूक और तमंचे के साथ खतरनाक अपराधी गिरफ्तार
बताते हैं कि चाकू से भी उसपर कई प्रहार किए। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां घायल के परिजनों ने बताया कि इंदल तालाब में मछली पालन का काम करता है। कुछ लोग मछली का शिकार करने आए थे, मना करने पर विवाद हो गया है। उधर, देहात कोतवाली इंसपेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घायल इंदल का गांव की एक युवती से प्रेमप्रसंग है। उसी के चलते उसे गोली मारी गई है। कहा कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः ब्रैकिंग न्यूजः बांदा में कुछ देर पहले लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, दो पकड़े गए