Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बिजनौर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोपहर से था लापता 

Youth shot dead in Bijnor, was missing since afternoon

समरनीति न्यूज, बिजनौर : जिल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात जिले के तिमरपुर गांव में हुई। युवक का शव बुधवार रात मंडावर थाना क्षेत्र के खुहाहेडी गांव के पास पड़ा मिला। बताते हैं कि मृतक युवक का भाई हत्या के एक मामले में जेल में बंद चल रहा है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला मृतक के पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ है।

काफी तलाश के बाद भी नहीं चला पता

बताया जाता है कि मंडावर थाना क्षेत्र के खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर के रहने वाले 24 साल के सचिन पुत्र मुन्नू सिंह कल दोपहर से घर से गायब था। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन वह नहीं मिला।

ये भी पढ़ें : फ्री फायर गेम खेलते-खेलते दोस्ती, फिर अपहरण कर रेप और धर्म परिवर्तन का प्रयास  

देर रात उसका शव मिला। शव खुहाहेडी रोड पर पड़ा था। उसके सीने पर गोली लगने के निशान था। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, शहर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ और मंडावर एसओ संजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मृतक अविवाहित था और खेती-बाड़ी का काम करता था।

ये भी पढ़ें : सीतापुर का हैवान भाई, शादी तय होने के चंद घंटों बाद बहन की हत्या, यह है वजह..