समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में कोरोहना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज गुरुवार को शहर के अलग-अलग इलाकों से 14 नए कोरोना वायरस के पाजिटिव केस मिले। जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग टीम ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या 623 पहुंच चुकी है। वहीं मरने वालों की संख्या 25 पहुंच गई है।
नगर निगम में तीन कर्मचारी पाॅजिटिव
आज आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट को माने तो शिवनगर में 6, मंसूर नगर मोहल्ले से 3, बाबूपुरवा, देवनगर, फेथफुलगंज, फूलबाग और नौबस्ता से 1-1 संक्रमित रोगी मिला है। वहीं फीलखाना में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। इसी तरह एक और युवक की मौत की खबर है।
स्थानीय नगर निगम में तीन कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद मोती झील वाली बिल्डिंग को दो दिन के लिए सील कर दिया गया है। बताते हैं कि अब आने वाले दो दिन तक नगर निगम का दफ्तर बंद रहेगा।
ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः देर रात हटीं कानपुर मेडिकल कालेज की प्रिंसिपल आरती लाल चंदानी
हालांकि, तीनों पाजिटिव मिले कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग के बताए जा रहे हैं। इनमें एक चपरासी, दूसरा बाबू और तीसरा सफाईकर्मी शामिल हैं। इसकी जानकारी मिलते ही नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने पूरी बिल्डिंग सील कराते हुए उसे सेनेटाइज कराने के आदेश दिए। हालांकि, बाद में इसमें थोड़ी तब्दीली कर दी। उन्होंने प्रथम और द्वितीय तल पर लोगों के आने-जाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सेनेटाइजेशन का काम शुरू हो गया। हालांकि, इस दौरान कोरोना वायरस पर नियंत्रण को स्थापित कंट्रोल रूम सील होने से बच गया। यह कंट्रोल रूम नगर निगम की तीसरी मंजिल पर बनाया गया है।
ये भी पढ़ेंः चाचा का कत्ल कर बोला भतीजा, डबल मर्डर का ट्रायल था यह..