Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

चाचा का कत्ल कर बोला भतीजा, डबल मर्डर का ट्रायल था यह..

चाचा का कत्ल कर बोला भतीजा, डबल मर्डर का ट्रायल था यह..  nephew murdered his uncle and say it a was double murder trial

समरनीति न्यूज, डेस्कः एक सनकी भतीजे ने अपने चाचा की पत्थर से सिर कुचल-कुचलकर हत्या कर दी। इससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, सनकी भतीजा ज्यादा दूर नहीं जा सका और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के बाद भतीजे न सिर्फ अपने जुर्म को कबूल किया, बल्कि चाचा के कत्ल को अपने अगले डबल मर्डर का ट्रायल बताया। इसके अलावा उसने कई चौंकाने वाली बातें बताईं। दरअसल, यूपी के हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र में नदना गांव के 65 साल के परमेश्वरी दयाल लोधी रोज की तरह अपने खेत पर बने ट्यूबेल पर सोने गए थे। सब्जी की फसल की पैदावर करने वाले परमेश्वरी के पास 4 बीघा खेत थे। उनके दो बेटें हैं जो कि ई-रिक्शा चलाकर अपना पेट पालते हैं।

सनकी भतीजे ने ईंट से कुचल-कुचलकर किया कत्ल

बताते हैं कि रविवार शाम को रोज की तरह परमेश्वरी अपने ट्यूबेल पर सोने चले गए। सुबह 6 बजे करीब उनको खेत पर खून से लतपत हालत में पड़ा हुआ देखा गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के पुत्र एलेंद्र ने अपने चचेरे भाई देव सिंह पर पिता की हत्या का आरोप लगाया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया। ग्रामीणों ने भी पुलिस को बताया कि आरोपी देव सिंह सनकी है और पहले भी गांव के एक व्यक्ति पर लाठी से हमला कर चुका है जिनकी बाद में मौत हो गई थी।

पुलिस के सामने कबूला जुर्म, वजह बताई बड़ी अजीब

राठ कोतवाली प्रभारी कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि हत्यारोपी देव सिंह ने पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इतना ही नहीं हत्यारोपी ने पुलिस से कहा कि वह गांव के दो लोगों की हत्या करना चाहता था, लेकिन उसके पास कोई हथियार नहीं थे। इसलिए अपने चाचा का पत्थर से कुचलकर कत्ल करके ट्रायल लिया, कि वह मरेगा या नहीं। उसने कहा कि उसे चाचा के कत्ल का कोई मलाल नहीं है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जाच की जा रही है। हत्यारोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः रिश्तों का कत्लः जिस अनाथ भांजे की परवरिश को सबकुछ छोड़ा, उसी ने मार डाला

ये भी पढ़ेंः चाचा के मां और दोस्तों के बहन व प्रेमिका से थे घिनौने रिश्ते, ऐसे में खिलाफत बन गई ‘उसके’ कत्ल की वजह..