Tuesday, April 16सही समय पर सच्ची खबर...

दिल्ली के फिल्मीस्तान इलाके में अनाज मंडी में लगी आग में 43 लोगों की मौत, 25 गंभीर

35 people burnt to death in Anaaj Mandi in Delhi's Filmistan area

समरनीति न्यूज, डेस्कः रविवार सुबह आज देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के फ़िल्मिस्तान इलाके में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी में एक बैकरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में 43 लोगों की जलकर मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने 43 लोगों की मौत की पुष्टि की है। 25 अन्य गंभीर रूप से झुलसे लोगों को दिल्ली के सफदरजंग और एलएनजेपी अस्पतालों में इलाज को भर्ती कराया गया है। उधर, 24 घंटे से ज्यादा समय बाद भी बिल्डिंग से धुआं उठता दिखाई दे रहा है।

35 people burnt to death in Anaaj Mandi in Delhi's Filmistan area

मौके पर 30 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां

मौके पर दमकल विभाग की 30 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर हैं। हालांकि, आग पर काबू पाया जा चुका है। बचाव कार्य जारी है। आज लगने की घटना सुबह 5 बजे हुई। आग की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल इलाके में रेसक्यू चल रहा है। बताया जाता है कि अबतक 56 लोगों को आग की घटना से बचाया जा चुका है। आग लगने की यह घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। यह आग अनाज मंडी में स्थित एक 3 मंजिला बेकरी में लगी। आग लगने के बाद इलाके में चारों ओर धुआं-धुआं फैल गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली फायर सर्विस के डिप्टी चीफ फायर अधिकारी सुनील चौधरी ने बताया है कि आग पर काबू पा लिया है, 30 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर हैं।

ये भी पढ़ेंः गाजियाबाद में 2 बच्चों की हत्या कर पति-पत्नी व महिला 8वीं मंजिल से कूदे, सभी की मौत

ये भी पढ़ेंः काबू में दिल्ली के एम्स की आग, 34 गाड़ियों और 80 जवानों ने काफी मशक्कत के बाद पाया नियंत्रण