Thursday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में 5 और पाॅजिटिव केस मिले, कुल 269 हुए

Big news: 53 new corona positive cases found in Lucknow in one day

समरनीति न्यूज, कानपुरः आज मंगलवार को कानपुर शहर में 5 और कोरोना पाॅजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ ही शहर में कोरोना पाॅजिटिव की कुल संख्या 269 हो गई है। इनमें से 33 लोगों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या छह है। जिले में कुल एक्टिव केस 230 हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा अशोक शुक्ला ने दी।

22 और लोगों की होगी जांच

बताया कि आज आई जांच रिपोर्ट में मेडिकल कालेज की जांच रिपोर्ट में कुल 4 तथा प्राइवेट लैब से एक कोरोना पाॅजिटिव की पुष्टि हुई। इनमें एक व्यक्ति कर्नलगंज, 1 मुन्नापुरवा, 2 कुली बाजार तथा 1 दलेलपुरवा इलाके का है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की 192 टीमों ने गुजैनी, किदवई नगर, गीतानगर, अनवरगंज मोहल्लों में 14,417 घरों में जाकर लोगों की जांच की। इस दौरान 11 लोग संदिग्ध लक्षणों वाले मिले। 6 लोग ऐसे हैं जो कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने वाले लोगों के संपर्क में रहे हैं। अब कुल 22 लोगों की जांच कराई जाएगी।

ये भी पढ़ेंः कानपुर में आज फिर 14 पाॅजिटिव केस मिले, कुल संख्या 267

ये भी पढ़ेंः मौसम अलर्टः यूपी में 6 मई तक कई जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी