Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में जांच अधिकारी (सीओ) को फोन करके फांसी पर झूली गैंगरेप पीड़िता, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, कानपुर : पति और उसके साथियों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट लिखाने वाली महिला ने फांसी लगा ली। लेकिन समय रहते परिजनों द्वारा महिला को फांसी के फंदे से उतार लिया गया। इससे उसकी जान बच गई। खास बात यह है कि महिला ने फांसी लगाने से पहले खुद के साथ गैंगरेप के आरोप को झूठा ठहराने वाले जांच अधिकारी को फोन किया था। इसके बाद महिला ने फांसी लगा ली।

पति और उससे साथियों के खिलाफ था गैंगरेप का आरोप 

महिला की फांसी की जानकारी पर सीओ के हाथ-पांव फूल गए और तुरंत सीओ ने संबंधित एसओ को महिला के घर भेजा। बताया जाता है कि जांच अधिकारी सीओ ने महिला को एक दिन पहले बुलाकर उससे कहा था कि उसके द्वारा गैंगरेप और दूसरे आरोप झूठे हैं इसमें फाइनल रिपोर्ट लगेगी।

ये भी पढ़ेंः झांसी में जान को खतरा बताकर सिपाही ने उठाया ऐसा कदम कि हिल गया महकमा.. 

इसी के बाद से महिला तनाव में थी और खुद की जान देने का मन बना चुकी थी। हांलाकि सीओ का कहना है कि उसने वही कहा जैसा जांच में पाया। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले सीसामऊ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर संगीन आरोप लगाए थे।

आरोपः पति ने दिल्ली ले जाकर दोस्तों के आगे था परोसा  

उसने आरोप लगाए थे कि पति ने दिल्ली ले जाकर उसे अपने बिजनेस पार्टनरों के सामने परोसा था। इतन ही नहीं पति ने अपने दोस्तों से उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनवाए थे। इसी को लेकर महिला ने पति और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

ये भी पढ़ेंः बांदा में गाजीपुर में तैनात कानपुर के रहने वाले हेड कांस्टेबिल ने खाया जहर, दर्ज हुआ था छेड़छाड़ का मुकदमा 

बताते चलें कि इस मामले की जांच सीओ सदर रवि कुमार कर रहे थे। सीओ ने मंगलवार को महिला को अपने कार्यालय बुलाया था। बताते हैं कि सीओ ने पीड़िता को जानकारी दी थी कि केवल दहेज के मामले में चार्जशीट लगाने जा रहे हैं।

महिला ने लगाया था अप्राकृतिक दुष्कर्म का भी आरोप 

इतना ही नहीं सीओ सदर रवि कुमार ने महिला से कहा था कि उसके गैंगरेप और दूसरे आरोप झूठे हैं। बताते हैं कि सीओ ने उससे मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने की बात कही थी। इसी बात से पीड़ित महिला परेशान थी और उसने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया।

ये भी पढ़ेंः बीएचयूः छात्राओं से अश्लील बाते करने वाला प्रोफेसर सस्पेंड, जांच जारी रहेगी 

इसके बाद उसने मामले की जांच कर रहे सीओ सदर को फोन करके आत्महत्या करने की जानकारी दी। साथ ही खुद के साथ हुए अत्याचार की बात दोहराई। बताते हैं कि महिला की बात सुनकर सीओ सदर, रवि कुमार सकते में आ गए और उन्होंने थानाध्यक्ष को पीड़िता के घर भेजा।

सीओ ने बुलाकर कहा आरोप झूठे पाए गए 

पुलिस महिला के घर पहुंची तो वहां वह फांसी लगा चुकी थी। महिला के परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित महिला के परिवार वालों का आरोप है कि जब से जांच अधिकारी सीओ ने उससे गैंगरेप की धाराएं हटाने की बात कही थी तभी से पीड़िता तनाव में थी और जान देने का मन बना चुकी है। उधर, सीओ का कहना है कि जांच में जो सही पाया, वहीं कहा था।