Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

अब देश के सभी सैनिक स्कूलों में लड़कियों को भी मिलेगा एडमिशन, यूपी से हुई थी शुरूआत

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, डेस्कः बेटियों के लिए अच्छी खबर है। अब उनको देश के सभी सैनिक स्कूलों में प्रवेश मिल सकेगा। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय ने सैनिक स्कूलों में लड़कियों को प्रवेश देने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष रामराव भामरे ने कहा है कि देश के सारे सैनिक स्कूलों में विकास का काम चल रहा है।

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डा. सुभाष रामराव भामरे ने दी जानकारी 

स्कूलों में बेटियों को प्रवेश के लिए काम शुरू हो गया है। बेटियों के लिए हॉस्टल्स और दूसरी सुविधाओं को लेकर व्यवस्था बनाई जा रही है। इस बारे में डॉ. भामरे ने कहा है कि केंद्र सरकार का यह फैसला बेहद क्रांतिकारी है।

ये भी पढ़ेंः मां की ममता और पुलिस का फर्ज, बखूबी साथ-साथ निभा रहीं अर्चना, डीआईजी ने समर्पण देख किया सम्मानित

यह फैसला सशस्त्र बलों के लिए लड़कियों को तैयार करके महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। बताते चलें कि लड़कियों को सैनिक स्कूल में प्रवेश देने की मांग काफी लंबे समय से चल रही थी।

प्रतिकात्मक फोटो।

यूपी से हुई थी इसकी पहल 

फिलहाल देश में कुल 26  सैनिक स्कूल हैं। इनमें सबसे ज्यादा हरियाणा में हैं। केंद्र सरकार गंभीरता से विचार कर रही है ताकि सैनिक स्कूलों के कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग के सिफारिशों का फायदा मिल सके।

ये भी पढ़ेंः कानपुर में जांच अधिकारी (सीओ) को फोन करके फांसी पर झूली गैंगरेप पीड़िता, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

सैनिक स्कूल में लड़कियों के प्रवेश की पहल यूपी से हुई थी। दरअसल,   लखनऊ में स्थित कैप्टन मनोज पांडे यूपी सैनिक स्कूल में लड़कियों को इसी साल पहली बार प्रवेश दिया गया था। कुल 15 छात्राओं को प्रवेश के लिए चुना गया था। लड़कियों को प्रवेश देकर यूपी ने इतिहास बनाया था। यह देश का इकलौता ऐसा सैनिक स्कूल था जिसमें लड़कों के साथ लड़कियों को भी पढ़ाया जा रहा है।