Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, आ रहीं हैं उनके लिए खास ‘रानी लक्ष्मीबाई’ महिला स्पेशल बसें

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, लखनऊः महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी हैं। उनके लिए उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ‘रानी लक्ष्मी बाई’ नाम से 50 महिला स्पेशल बसें ला रहा है। इन बसों से महिलाएं लखनऊ समेत आठ महानगरों से सफर कर सकेंगी। दरअसल, यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में पिंक एक्सप्रेस की तर्ज पर ही यह शुरूआत की जा रही है।

महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा वाली होंगी बसें 

इससे महिलाओं को काफी सहूलियत हो जाएगी। बताया जा रहा है कि 32 सीटों वाली इस बस में 232 यानी दोनों तरफ दो-दो सीटें होंगी। बस एसी होगी और इसका किराया भी वाल्वो और स्कैनिया जैसी एसी बसों से कम होगा। यात्रियों को इस बस में 1.42 रुपए प्रति किमी की दर से किराया देना होगा। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य प्रबंधक एचएस गाबा ने बताया है कि बस के ‘रानी लक्ष्मीबाई’ नाम पर स्वीकृति अभी बाकी है।

ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड में होता है महिलाओं का अनोखा दंगल, जहां घूंघट वालियां दिखाती हैं कुश्ती में दम-खम

बताया कि निगम ने इस बसों की खरीददारी और सुरक्षातंत्र के लिए केंद्र निर्भया फंड से 40 करोड़रुपए दिए हैं। कहा है कि अभी 43.40 करोड़ मिलने बाकी हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक पी. गुरू प्रसाद ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि इसके लिए 50 बसें टाटामोटर्स से खरीदी गई हैं। कहा कि दिसंबर से इन बसों का मिलना शुरू हो जाएगा।

लखनऊ से गोरखपुर, वाराणसी और झांसी तक सफर

लखनऊ से महिलाएं झांसी, गोरखपुर, वाराणसी, हल्द्वानी और प्रयागराज, हरिद्वार के लिए सुरक्षित सफर कर पाएंगी। बसों के ड्राइवर व कंडक्टर को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पुलिस स्पेशल ट्रेनिंग देगी।

अकेले पुरुष को अनुमति नहीं

लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया है कि महिला स्पेशल बस में पुरुष बिना महिला के यात्रा नहीं कर पाएंगे। कहा कि पहला टिकट महिला के नाम से बनेगा। इसके बाद महिला के साथ आने वाले उनके पिता, भाई या बेटे के नाम से टिकट काटा जाएगा।

महिलाएं ही ड्राइवर और कंडेक्टर होंगी

इस महिला स्पेशल बस में चालक और कंड्क्टर दोनों महिलाएं ही होंगी। बताया जा रहा है कि बस में परिचालक बनने के लिए महिलाएं तो हैं लेकिन चालक आसानी से नहीं मिल रहीं हैं। अभी 20 महिला चालकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सुरक्षा के खास इंतजाम 

महिला स्पेशल इन बसों में सुरक्षा के खास इंतजाम रहेंगे। बसों में डायल-100 के साथ ही परिवहन निगम कंट्रोल रूम और महिला इंटरसेप्टर वाहन के लिए पैनिक बटन होगा। इसके दबते ही पुलिस के साथ ही परिवहन और इंटरसेप्टर वाहन तुरंत अलर्ट हो जाएंगे। चंद मिनटों में ही मौके पर पहुंच जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः सूनी आंखों में उजाले की लौ जलाता सीतापुर का आंख अस्पताल..

कुछ ऐसी होंगी बसों में खासियतें  

  • डीबीआर से सफर की पूरी रिकॉडिंग होगी।
  • महिला इंटरसेप्टर वाहन करेंगे सुरक्षा होगी।
  • ड्राइवर, यात्रियों की सीट पर पैनिक बटन लगा होगा।
  • बस में खुफिया कैमरे से निगरानी होगी। 

ये होगा लखनऊ से बसों का किराया

कहां तक         रुपए

गोरखपुर          510

प्रयागराज        334

दिल्ली            985

आगरा             601 

ये भी पढ़ेंः वीर गाथाओं की बुनियाद पर खड़ी ऐतिहासिक धरोहर है बांदा का अपराजित कालिंजर किला

किस महानगर से कितनी सेवाएं 

  • महानगर          बसें  
  • गाजियाबाद      10
  • आगरा           10
  • लखनऊ         8
  • बरेली            6
  • गोरखपुर         4
  • कानपुर          4
  • प्रयागराज       4
  • वाराणसी        4