Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

रायबरेली जेल में माफियाओं के एेशोआराम के खुलासे के बाद प्रदेश की 12 जेलों के अधिकारियों के तबादले

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति नीति न्यूज, लखनऊः हाल ही में रायबरेली जेल में माफियाओं और गैंगस्टरों के ऐशोआराम का वीडिय वायरल होने के बाद जेल विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। शासन ने प्रदेशभर की जेलों में तैनात 12 अधिकारियों के तबादले इधर से उधर कर दिए हैं। इनमें यूपी में 12 जेल अधिकारियों के तबादले। इनमें जेल सुप्रीटेंडेंट और जेलर दोनों ही पदों के अधिकारी शामिल हैं।

अभी और अधिकारियों पर गिर सकती है गाज 

इस दौरान एसएचएम रिजवी को फतेहगढ़ कारागार का वरिष्ठ अधीक्षक बनाया गया है। वहीं उमेश सिंह को मुरादाबाद कारागार का जेल अधीक्षक बनाया गया है। इसी तरह केपी त्रिपाठी को लखनऊ का जेल अधीक्षक बनाया गया है। सुरेश कुमार सिंह को बागपत कारागार का जेल अधीक्षक बनाया गया है।

ये भी पढ़ेंः रायबरेली जेल में गैंगस्टरों का वीडियो वायरल मामले में जेल अधीक्षक समेत 6 नपे

अवनेंद्र नाभ त्रिपाठी को जेल अधीक्षक  बहराइच और विष्णु कांत मिश्रा को जेल अधीक्षक कन्नौज के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह एचबी सिंह नैनी सेंट्रल जेल के अधीक्षक बने हैं। वहीं रीवन सिंह को जिला जेल ज्ञानपुर का जेलर बनाया गया है।

ये भी पढ़ेंः जेल मंत्री का बयान! यूपी की ओवरक्राउडेड जेलों से रिहा होंगे 2000 हजार कैदी

डॉ विनय कुमार को जिला कारागार मैनपुरी का जेलर बनाया गया है। सीपी त्रिपाठी को फैजाबाद जिला कारागार तथा राजेश कुमार राय को जिला कारागार अम्बेडकरनगर का जेल बनाया गया है। इसी तरह आनंद कुमार जायसवाल को जिला कारागार गौतमबुद्धनगर का डिप्टी जेलर बनाया गया है।  सूत्रों की माने तो अभी कुछ और जेल अधिकारियों पर भी तबादले की गाज गिर सकती है।