Sunday, November 1सही समय पर सच्ची खबर...

थाना निरीक्षण के बाद ग्रामीणों से पुलिस अधीक्षक ने की डोर-टू-डोर मुलाकात, सुनीं समस्याएं

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव में लोगों से बात करते पुलिस अधीक्षक गनेश प्रसाद साहा।

समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस कप्तान ने आज देहात कोतवाली का भी औचक निरीक्षण किया। वहां अभिलेखों  का अवलोकन करते हुए रख-रखाव व साफ-सफाई के निर्देश दिए। थाना देहात कोतवाली के निरीक्षण के बाद एसपी ने ग्राम जमालपुर  का भी डोर-टू-डोर भ्रमण किया।

अन्ना जानवरों के संबंध में दिए निर्देश 

गांव वालों से खुद मिले और उनसे समस्याएं पूछीं। इतना ही नहीं थाना पुलिस को समस्याओं के जल्द निस्तारण के भी निर्देश दिए। अन्ना जानवरों के सम्बन्ध में ग्रामीणों से वार्ताकर अन्ना जानवर छोड़ने वालों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ेंः बांदा में अवैध वसूली के लिए सबसे बदनाम पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, पढ़िये कैसे गिरी गाज..