Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

एमजे अकबर को इस बोल्ड अभिनेत्री ने किया चारों खाने चित्त, पूछा – ‘और यौन दरिंदों’ के साथ.?

अभिनेत्री रिचा चड्ढा।

समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः  देश में इस वक्त पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत को लेकर गुस्सा और गम दोनों हैं। हर इंसान अपनी तरह से गुस्से और गम को जाहिर भी कर रहा है। यौन शोषण के आरोपों से घिरे पूर्व विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने ट्विटर पर अपनी राय जाहिर की, जो एक अभिनेत्री के ट्वीट से उनपर भारी पड़ गई। अभिनेत्री ने सोमवार को उनके ट्वीट का रिप्लाई करते हुए पूछा कि और यौन दरिंदों के साथ.? इसके बाद यूजर्स दोनों को ट्रोल कर रहे हैं।

#Metoo में 12 महिलाओं ने लगाए थे अकबर पर आरोप 

पूर्व विदेश मंत्री एमजे अकबर।

दरअसल, यह अभिनेत्री हैं बालीवुड ऐक्‍ट्रेस रिचा चड्ढा, जो इंडस्‍ट्री की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो सोशलमीडिया पर बेबाकी से अपनी राय साझा करती रहती हैं और काफी एक्टिव भी रहती हैं। अक्सर ट्विटर पर वह बड़े-बड़ों को घसीटती रही हैं।

सोशलमीडिया पर बेबाकी के लिए जानी जाती हैं रिचा 

अभिनेत्री रिचा चड्ढा।

अबकी बार उनके निशाने पर रहे पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर। बताते हैं कि बीते दिनों अकबर ने ट्विटर पर लिखा कि ‘पुलवामा के आतंकवादियों को कई तरह से सजा मिलनी चाहिए।’

ये भी पढ़ेंः #ME TOO – विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने दिया इस्तीफा

अकबर के ट्वीट पर सोमवार को रिप्‍लाई करते हुए अभिनेत्री रिचा ने पूछा कि ‘और यौन दरिंदों को..?’ बस फिर क्या था। लोगों ने उनके इस ट्विट पर तरह-तरह से प्रतिक्रिया भी दीं। आपको बताते चलें कि #Metoo की आग की चपेट में पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर भी आ चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः रेप के आरोपी अभिनेता आलोक नाथ की जमानत अर्जी अदालत ने की खारिज 

अकबर पर एक-दो नहीं बल्कि 12 महिलाओं ने यौन शोषण और उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। ये घटनाएं उस वक्त की बताई गईं थीं जब अकबर पत्रकार हुआ करते थे। वह एक अखबार के संपादक थे। आरोपों के बाद अकबर को अपने विदेशमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इस मामले में अकबर की काफी फजीहत हुुई थी।