Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बेनजीर की भतिजी फातिमा भुट्टो ने की भारतीय पायलट अभिनंदन की सुरक्षित रिहाई की मांग

fatima butto
फातिमा भुट्टो

समरनीति न्यूज, डेस्कः भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की ‘सुरक्षित’ रिहाई की मांग भारत में ही नहीं बल्कि सीमा पार के कुछ नेक दिल लोग भी कर रहे हैं। इन्हीं अच्छे लोगों में हैं पाकिस्‍तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की भतीजी फातिमा भुट्टो। फातिमा खान एक लेखिका हैं और उन्होंने अमेरिका के अखबार न्यूयार्क टाइम्स में लेख लिखा है। इस लेख के जरिये फातिमा ने इमरान सरकार से मांग की है कि भारतीय पायलट अभिनंदन को तुरंत रिहा करे। उन्होंने कहा है कि उनकी पीढ़ी के युवा पाकिस्‍तानी, भारतीय उपमहाद्वीप में शांति चाहते हैं। इसलिए पाकिस्‍तान को चाहिए कि वह विंग कमांडर अभिनंदन की सुरक्षित और जल्द रिहाई सुनिश्चित करे।

कहा, अनाथों का उप महाद्वीप नहीं बनना

बताते चलें कि फातिमा, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टों के भाई मुर्तजा की बेटी हैं। अपने लेख में फातिमा ने लिखा है कि हमने युद्ध में जिंदगी गुजार दी है और अब वह पाकिस्‍तानी सैनिकों और भारतीय सैनिकों को नहीं मरते देखना चाहती हैं। कहा है कि हम अनाथों के उपमहाद्वीप नहीं बन सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः पाक का भारत पर हमले का दावा, भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को POK में किया ढेर, सभी पायलट 2 मिनट के अलर्ट पर

फातिमा लिखती हैं कि, मेरी पीढ़ी के पाकिस्‍तानियों ने अपनी बात रखने के लिए काफी लड़ाई लड़ी और शांति के लिए आवाज उठाने से नहीं डरते हैं। उन्‍होंने साफ कहा कि उनकी तरह ही पाकिस्‍तान के ज्यादातर लोग अपने पड़ोसी देश भारत से तनाव नहीं चाहते हैं। आपको बता दें कि फातिमा का यह लेख ऐसे वक्त में सामने आया है जब भारत-पाकिस्तान में तनाव चरम पर है। ऐसे में फातिमा का यह लेख एक सकारात्मक और शांति का संदेश देने वाला कदम है।