Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

अभिनेत्री खुशबू ने भीड़ में अभद्रता करने वाले को सिखाया सबक, घूमकर मारा थप्पड़

अभिनेत्री खुशबू सुंदर।

समरनीति न्यूज, डेस्कः बेंगलुरु में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार को गईं अभिनेत्री खुशबू ने एक व्यक्ति को अच्छा सबक सिखाया। भीड़ में धक्का-मुक्की के दौरान इस व्यक्ति ने कथिततौर पर अभिनेत्री से कांग्रेस नेत्री बनी खुशबू सुंदर से अभद्रता कर दी। खुशबू ने घूमकर उस व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया। इस संबंध में अभिनेत्री का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं लोग इस अभिनेत्री का खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे लोगो को इसी तरह सबस सिखाना चाहिए।

कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के प्रत्याशी की रैली में गई थीं खुशबू 

बताते चलें कि अभिनेत्री खुशबू कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के प्रत्याशी रिजवान अरशद की रैली में शामिल होने गई थीं। वहां भीड़ में शामिल एक व्यक्ति ने अभिनेत्री से कथिततौर पर अभद्रता की। अभिनेत्री ने उसे सबक सिखाया, तुरंत घूमकर उसे जोरदार थप्पड़ मारा। इसके बाद एक पुलिस वाला उस युुवक को वहां से पकड़कर ले गया। बाद में कुछ देर में स्थिति सामान्य हो गई। बता दें कि खुशबू साउथ की बड़ी अभिनेत्रियों में एक हैं। वह कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। अभी वह कांग्रेस में शामिल हुई हैं।

ये भी पढ़ेंः एमजे अकबर को इस बोल्ड अभिनेत्री ने किया चारों खाने चित्त, पूछा – ‘और यौन दरिंदों’ के साथ.?