Tuesday, May 7सही समय पर सच्ची खबर...

दिनदहाड़े महिला होमगार्ड को केरोसिन डालकर जिंदा जलाया, वारदात से फैली दहशत..

women burn in fire
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी के आठवें सबसे बड़े महानगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात दुस्साहसिक वारदात में ड्यूटी पर जा रही एक महिला होमगार्ड को कुछ लोगों ने बीच सड़क पर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। इसके बाद दरिंदे फरार हो गए और पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सड़क पर महिला होमगार्ड धू-धूकर जलती हुई मदद की गुहार लगाती रही। बाद में वहां गुजर रही चीता मोबाइल की नजर पड़ी तो गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर बनी है। हांलाकि बताते हैं कि महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने कलमबंद बयान दे दिया है। वारदात बरेली की है।

पीड़िता-परिजनों ने लिया दामाद का नाम  

वहीं महिला और उसके परिजनों ने मीडिया के सामने भी बयान देते हुए अपने दामाद पर उसे जलाकर मारने का आरोप लगाया है। दामाद की बुरी नजर उसके मकान पर है। बताया जाता है कि महिला होमगार्ड कांति देवी आज शाम बरेली कालेज में ड्यूटी के लिए जा रही थीं। इसी दौरान बारादरी थाना क्षेत्र में पागल खाने के पास एक महिला और पुरुष ने उसे रोक लिया। दोनों में कुछ बाते हुईं और इसके बाद महिला और उसके साथ आए पुरुष ने महिला होमगार्ड कांति पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। आग की लपटों के बीच कांति बुरी तरह से चीखती-चिल्लाती रही।

ये भी पढ़ेंः दिनदहाड़े, बीच चौराहे पर दरिंदे पति ने पत्नी का गला काटकर की हत्या, बेखौफ बताई वजह..

बाद में वहां से गुजर रहे चीता मोबाइल पुलिस कर्मियों की नजर उसपर पड़ी तो उन्होंने उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। हालत ज्यादा नाजुक होने की वजह से उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला के भतीजे दीपक ने बताया है कि कांति के दामाद की उनके मकान पर बुरी नियत है। वह मकान पर कब्जा करना चाहता है।

पुलिस ने कहा, जल्द गिरफ्तार होंगे दोषी 

इसी को लेकर दामाद ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उधर, महिला होमगार्ड ने भी कहा है कि उसे दामाद ने ही जलाया है। उधर, बरेली के एसपी सिटी अभिनंदन सिंह का कहना है कि महिला होमगार्ड को सड़क पर सूनसान इलाके में केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया गया है। कहा कि जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में हैं।

ये भी पढ़ेंः कानपुर में दो सगे भाईयों की हादसे में मौत, फतेहपुर से वैवाहिक समारोह से लौटते वक्त हादसा