Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

चंद्रग्रहण के बाद आयोध्या में सरयू स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भी़ड़

समरनीति न्यूज, आयोध्याः सदी के सबसे बड़े चंद्र ग्रहण के बाद अयोध्या में सरयू स्नान करने और मंदिरों में भगवान के दर्शन-पूजन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू सलिला में डुबकी लगाई। साथ ही अपने-अपने आराध्य के दर्शन भी किए बताते चलें कि शुक्रवार दोपहर 2:57 बजे से चंद्रग्रहण के सूतक नछत्र लगने की वजह से रामलला समेत सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे।

ये भी पढ़ेंः सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण आज, बंद हो जाएंगे कई मंदिरों के कपाट

इसके बाद अयोध्या में दर्शन-पूजन का अनवरत चलने वाला क्रम बंद हो गया था। गुरु पूर्णिमा होने के नाते अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शुक्रवार को यहां पहुंचे थे।  इसीलिए चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद सुबह से ही दर्शनार्थी सरयू तट पहुंच गए। सरयू पर स्नान के बाद घाटों पर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद नागेश्वरनाथ हनुमानगढ़ी समेत सभी प्रमुख मंदिरों में अपने आराध्य के दर्शन किए।

ये भी पढ़ेंः आयोध्या में सरयू के तट पर 150 मुस्लिम वज़ू कर पढ़ेंगे कुरान, राममंदिर बनाने को मांगेंगे दुआ