Thursday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

बरेली में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत को जान से मारने की धमकी

फरहत नकवी व मुख्तार अब्बास नकबी। (इनसेट)

समरनीति न्यूज, बरेलीः केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन को जान से मारने की मिली है। धमकी के बाद पूरा परिवार दहशत में है। वहीं केंद्रीय मंत्री श्री नकवी की बहन फरहत नकवी का घर से निकलना बंद हो गया है। मामला बरेली के किला थाना क्षेत्र के सराय इलाके से जुड़ा है। तीन तलाक जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली फरहत नकवी समाज सेवा के कार्यों से जुड़ी रहती हैं। इसी सबके बीच एक युवक ने उनको जान से मारने की धमकी दी।

तीन तलाक जैसे मुद्दों पर मुसलिम महिलाओं की मदद करती रहती हैं फरहत, मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को दबोचा 

इतना ही नहीं आरोपी ने फरहत को तेजाब फेंकने की भी धमकी दी है। इसके बाद पीडिता फरहत ने थाना पुलिस से मामले की शिकायत की। मामला केंद्रीय मंत्री के परिवार से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने भी तेजी दिखाई। पुलिस ने आरोपी युवक को धर-दबोचा। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः इलाहाबाद रेलवे जंक्शनः गार्ड ने 4 साथियों संग किया युवती से गैंगरेप, पीड़िता लापता

फ़रहत का आरोप है कि कुछ दिन पहले उनके घर साजिदा नाम की एक पीड़ित महिला आई थी। उसका पति उसे मारता-पीटता है। बताया कि दूसरी शादी कर चुका यह व्यक्ति महिला के साथ बहुत बुरा कर रहा था। फरहत ने बताया कि उन्होंने साजिदा के पति को फोन करके अपना पक्ष रखने के लिए घर बुलाया था। इसपर उसने उनको धमकी देना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ेंः ..अटल जी के अंत्येष्ठी स्थल पर सेल्फी-सेल्फी खेल रहे थे भाजपा के यह पूर्व विधायक, सोशलमीडिया पर घिरे..

आरोपी का नाम अहमद रजा है और उसने फोन पर ही फरहत को घर आकर गोली मारने और तेजाब फेंकने की धमकी दी। आरोपी ने जमकर गालियां भी दीं। फरहत ने किला थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।