Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंडः कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान

जगमोहन सिंह (55) मृतक किसान (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज बांदाः बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में कर्ज से डूबे एक किसान द्वारा आत्महत्या का एक ओर मामला सामने आया है। यह मामला जिले के थाना सुमेरपुर के ग्राम विदोखर मेदनी का है। जहां छह लाख के कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर अपनी जीवन-लीला समाप्त कर ली। किसान की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

किसान की आत्महत्या के बाद रोते-बिलखते परिवार के लोग।

बताया जाता है कि सुमेरपुर के ग्राम विदोखर मेदिनी निवासी किसान जगमोहन सिंह (55) पुत्र मलखान सिंह कर्ज के कारण काफी दिनों से परेशान था और काफी चिंता में डूबा रहता था। परिवार की आर्थिक तंगी बढ़ती जा रही थी। परिवार के लोगों से उन्होंने कई बार इसका जिक्र भी किया था। ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि उन्होंने कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया।

ये भी पढ़ेंः किसानों के सब्र की परीक्षा न ले सरकार, वरना संसद से बाहर का देखना होगा रास्ता- अन्नू टंडन

मृतक के पुत्र राजकुमार सिंह ने बताया है कि उसके पिता के ऊपर 2 लाख का कर्ज इलाहाबाद बैंक का था। किसान के पुत्र ने बताया कि यह कर्ज किसान क्रेडिट कार्ड का था। इसी तरह 1 लाख 60 हजार बिजली बिल बकाया था। इसके अलावा लगभग डेढ़ लाख का कर्ज साहूकारों का था। इसी को लेकर परेशान रहते थे।

ये भी पढ़ेंः घिनौनापनः बैंक मैनेजर ने किसान की पत्नी से लोन के बदले मांगा शारीरिक सुख

उसने बताया कि पिता के नाम 32 बीघे जमीन थी लेकिन अब सिर्फ 12 बीघे बची है। बाकी बिक चुकी है। कहा कि फसल उत्पादन न होने तथा खर्च लगातार बढ़ते रहने से समस्या बढ़ती जा रही थी।

ये भी पढ़ेंः अब बांदा कृषि विश्वविद्यालय देगा बुंदेलखंड के किसानों को दलहनी के उन्नतिशील बीज

बताते हैं कि जब से बिजली बिल बकाए की नोटिस किसकान को मिली थी तब से परेशानी और बढ़ गई थी। बताते हैं कि विदोखर गांव में ही 10 वर्ष के अंतराल में कई किसान काल के गााल में समा चुके हैं।