Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

राम नगरी अयोध्या में 6 लाख से ज्यादा दीप प्रज्जवलन का विश्व रिकॉर्ड, योगी बोले-डरती थीं पिछली सरकारें

World record of Deepotsav of 6 lakh above in Ayodhya ram nagri

समरनीति न्यूज, अयोध्याः भगवान राम की नगरी अयोध्या में आज दीपोत्सव के आयोजन से पूरा शहर जगमगा उठा। राम की नगरी अयोध्या में शनिवार को मनाए गए दीपोत्सव के साथ ही नया वर्ल्ड रिकार्ड बन गया है। यह दीपोत्सव गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। राम नगरी अयोध्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऐतिहासिक क्षण की गवाह बनी। जहां 6 लाख से ज्यादा दीपक प्रज्जवलित किए गए। इनमें से राम की पैड़ी पर 4 लाख 10 हजार और अन्य 11 जगहों पर 2 लाख से अधिक दीप प्रज्जवलित किए गए, जो बड़ा रिकॅार्ड बन गए।

A grand festival was celebrated in Ayodhya with great pomp

सीएम बोले, ढाई साल में डेढ़ दर्जन बार आया हूं

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सैकड़ों वर्षों की गुलामी के बाद हमारा देश अपना सत्व भूल सा गया था। सीएम ने कहा कि वह स्वयं अपने ढाई वर्ष के शासन काल में डेढ़ दर्जन बार अयोध्या आए हैं। कहा कि जब भी आता हूं मोदी जी की अनुकंपा से सैकड़ों करोड़ की योजना लेकर आता हूं। इससे पूर्व कई कार्यक्रम हुए। साकेत महाविद्यालय से भगवान की लीला से जुड़ीं 11 झांकियां निकलीं। फिजी की डिप्टी स्पीकर वीना भटनागर ने हरी झंडी दिखाई। जगह-जगह इन झांकियों का स्वागत हुआ।

A grand festival was celebrated in Ayodhya with great pomp

अयोध्या के नाम से डरती थीं पिछली सरकारें

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारें अयोध्या के नाम से डर जाती थीं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की परंपरा को विश्व पटल पर रखते हुए राम राज्य की धारणा को साकार किया है। उन्होंने कह कि भारत किसी को छेड़ता नहीं है और अगर कोई छेड़े तो फिर उसे छोड़ता भी नहीं है। कार्यक्रम में सीएम योगी के अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं।

A grand festival was celebrated in Ayodhya with great pomp

सीएम-राज्यपाल ने किया स्वरूपों का तिलक

र्यक्रम में भगवान राम व माता जानकी का पुष्पक विमान के प्रतीक हेलीकाप्टर से रामकथा पार्क में आगमन हुआ। उनके पुष्पक विमान के उतरते ही मुख्यमंत्री योगी ने भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों की अगवानी करतेहुए स्वागत किया। साथ ही भगवान राम के स्वरूप का तिलक भी किया। वहीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी राम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का माल्यार्पण करते हुए उनका स्वागत किया।

ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले की सुनवाई पूरी, मुसलिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने फाड़ा नक्शा