Tuesday, March 19सही समय पर सच्ची खबर...

रेप का मुकदमा दर्ज हुआ तो आरोपी ने फांसी लगाई

rape

समरनीति न्यूज, डेस्कः बरौर थाना क्षेत्र में एक किशोरी से रेप करके फरार हुए आरोपी ने मुकदमा दर्ज होते ही फांसी लगाकर जान दे दी। वारदात के बाद रातभर घर से गायब रहने के बाद आरोपी का शव अगले दिन गांव के बाहर फांसी पर लटकता हुआ मिला। इस आरोपी ने गांव की एक किशोरी से रेप किया था। घटना के वक्त घर में लड़की अकेली थी। वहीं आरोपी और पीड़िता दोनों की मां साथ-साथ काम करने दूसरे गांव गई थीं। शाम को मां घर पहुंची तो बेटी ने आप बीती सुनाई। अब लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Suicide in kanpur
सांकेेतिक फोटो।

घर लौटी मां को पीड़िता ने बताई थी आपबीती

बताया जाता है कि कानपुर देहात जिले के बरौर थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी प्रभात (15) ने अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की को घर में अकेला पाकर उससे रेप किया। बताते हैं कि बाद में धमकी देकर वहां से फरार हो गया। लड़की ने डर में किसी से कुछ नहीं कहा। शाम को मां घर लौटी तो उसने बेटी को गंभीर हालत में देखा। तब मामला का खुलासा हुआ।

ये भी पढ़ेंः यूपीः रेप में फंसा एक और बीजेपी विधायक, बेटों-भतीजों पर भी मुकदमा

देर रात पीड़िता को लेकर उसके परिवार के लोग बरौर थाना पहुंचे। वहां पुलिस ने लड़की को मेडिकल के लिए भेजते हुए आरोपी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, घर से भागे आरोपी किशोर का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ से फांसी पर लटकता हुआ मिला। एसओ बरौर दिग्विजय सिंह का कहना है कि घटना के खुलासे के बाद आरोपी घर से भाग गया था। रात में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। सुबह उसका शव लटका मिला है। कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं लड़की का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ेंः कानपुर में कारोबारी के बेटे का कुकर्म, छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर वसूले 1 लाख