Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

अभिनेता संजय दत्त अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में तकलीफ

Actor Sanjay Dutt admitted to hospital, having trouble breathing

समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को शनिवार देर शाम सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता संजय दत्त इस वक्त मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। बताते हैं कि उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही है। हालांकि उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह रिपोर्ट रैपिड एंटीजन जांच से आई है। अब उनकी स्वैब जांच भी कराई जा रही है। उसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। वहीं उनके अस्पताल में भर्ती होने के साथ ही फिल्मी जगत में लोग चिंतित हैं। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

कोरोना की प्रारंभिक जांच निगेटिव आई

बताते चलें कि यह ऐसा वक्त है जब फिल्मी सितारों को अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। खासकर मुंबई में कोरोना का प्रकोप जबरदस्त ढंग से बरकरार है। हाल ही में अमिताभ बच्चन अस्पताल में कोरोना संक्रमित होने के बाद भर्ती हुए। फिर उनके बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या भी अस्पताल में भर्ती हुईं। हालांकि, अभिषेक और ऐश्वर्या ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इसी बीच आज संजय दत्त भी अस्पताल पहुंचे हैं। बताते हैं कि संजय दत्त आजकल अकेले रह रहे थे। उनका परिवार इस वक्त दुबई में है जो लाॅकडाउन से वहीं फंसा हुआ है। वहीं संजय दत्त की इसी महीने फिल्म ‘सड़क 2’ भी रिलीज हो रही है। इसमें उनके साथ पूजा भट्ट और आलिया भट्ट के साथ आदित्य कपूर काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः सुपर स्टार अमिताभ बच्चन को कोरोना, अस्पताल में भर्ती

ये भी पढ़ेंः अभिनेत्री खुशबू ने भीड़ में अभद्रता करने वाले को सिखाया सबक, घूमकर मारा थप्पड़