Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

नहीं रहे शोले के कालिया, अभिनेता विजू खोटे का 78 साल की उम्र में मुंबई में निधन

Actor Viju Khote dies

समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः फिल्म शोले के कालिया का किरदार बच्चे-बच्चे की जुबान आज भी चढ़ा हुआ है। ‘तेरा क्या होगा कालिया’, डायलाग के चलते आज भी यह नाम सबकी जुबान पर आज ही जाता है। इस किरदार निभाने वाले अभिनेता विजू खोटे का आज 30 सितंबर को 78 साल की उम्र में देहांत हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे विजू खोटे ने आज सुबह अपने मुंबई स्थित घर में अंतिम सांसें लीं। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

Actor Viju Khote dies

लंबे समय से चल रहे थे बीमार

वह 1964 में फिल्मी दुनिया में जुड़े और अपने शानदार फिल्मी कैरियर में कई हिट मराठी-हिंदी फिल्मों में काम किया। वह कामेडियन रोल के साथ ही विलेन बनकर भी फिल्मों में दिखाई दिए। उनको फिल्मी परदे पर देखते ही लोगों के जहन में शोले के कालिया की यादें ताजा हो जाती थीं। फिल्म में छोटे से रोल के बावजूद कालियार लोगों के दिलो-दिमाग में बसे रहते थे। बताया जाता है कि उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे और आगे बढ़ते रहे। आज उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ेंः हमेशा ऐसे नहीं दिखते थे शोले के ‘रहीम चाचा’ यानि एके हंगल, पेशावर में बीता था बचपन और जवानी