Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

Update_SSR Case : आखिरकार रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, ड्रग्स मामले में एनसीबी की कार्रवाई

ssr case riya chakraworty arreste by ncb

समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : सुशांत सिंह केस में शक के दायरे में आईं उनकी गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती को आखिरकार आज मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानि एनसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। हांलाकि, रिया की गिरफ्तारी की संभावना कई दिनों से चल रही थी। यह तय माना जा रहा था कि रिया को किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है।

भाई शौविक पहले हो चुका गिरफ्तार

वहीं रिया को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।  बता दें कि रिया का भाई शोविक और सुशांत सिंह का मैनेजर सैम्युल मिरांडा पहले से ही एनसीबी की कस्टडी में है। वहीं रिया से हिरासत में पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि रिया को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया है।

बिहार के डीजीपी ने कही बड़ी बात

ऐसे में रिया की गिरफ्तारी को काफी अहम माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बिहार के डीजीपी ने रिया की गिरफ्तारी पर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि अभी और सच सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि अभी कई खास बातों का खुलासा होगा।

ये भी पढ़ें : SSR Case : सुशांत का मैनेजर मिरांडा और रिया चक्रवर्ती का भाई शोविक गिरफ्तार