Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

उन्नाव में एक और दुष्कर्म पीड़िता ने आग लगाई, एसपी कार्यालय में..

Another rape victim sets herself on fire Kanpur Refer in Unnao

समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः जिले में दुष्कर्म पीड़िताओं के जलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सोमवार सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर गेट के पास एक और दुष्कर्म पीड़िता ने खुद को आग लगा ली। आग का गोला बनी युवती दफ्तर के अंदर भागी तो वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। महिला पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाई और उसके जलते कपड़ों को निकालकर तुरंत कंबल लपेटा। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। डाक्टरों ने युवती के 50 प्रतिशत तक जलने की बात कही है। यह घटना आज सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे एसपी कार्यालय के मुख्य गेट पर हुई।

आग का गोला बनकर दौड़ी एसपी कार्यालय में

वहां पहुंची युवती ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई। इसके बाद दौड़ते हुए एसपी कार्यालय के भीतर घुसने लगी। युवती को देखकर पुलिसकर्मी सहम गए और महिला पुलिस कर्मियों ने स्थिति को संभाला। जानकारी होते ही डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय और एसपी विक्रांत वीर भी जिला अस्पताल पहुंचे। उच्चाधिकारियों ने युवती से पूरे मामले की जानकारी ली।

ये भी पढ़ेंः अपडेटः उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को आरोपियों ने जिंदा जलाया

युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि लगभग 3 माह पहले उसने जिले के हसनगंज थाने में रिपोर्ट लिखाई, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। उधर, इंस्पेक्टर अरुण सिंह का कहना है कि आरोपियों ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमामत करा रखी है। इस कारण गिरफ्तारी नहीं की गई थी। मामले में मुकदमा दर्ज करने के साथ पुलिस विवेचना पूर्ण कर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है।

ये भी पढ़ेंः फतेहपुर में दोहराया उन्नाव कांडः लड़की को दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाया, कानपुर रेफर