Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

कुलदीप सेंगर की विधानसभा सदस्यता रद्द, बांगरमऊ सीट खाली

Assembly membership of Kuldeep Sengar canceled

समरनीति न्यूज, लखनऊः दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए कुलदीप सिंह सेंगर की विधानसभा सदस्यता भी रद्द हो गई है। विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही बांगरमऊ सीट अब खाली हो गई है। इस सीट पर अब उप चुनाव होगा। विधानसभा प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सेंगर की सदस्यता उसी दिन से ही समाप्त हो गई है जिस दिन सजा सुनाई गई थी। अब अधिसूचना के अनुसार 20 दिसंबर 2019 से उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट को खाली माना गया है।

दिल्ली की 30 हजारी कोर्ट ने सुनाई थी सजा

बताते चलें कि अदालत ने कुलदीप सेंगर को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने सेंगर को 1 अगस्त 2019 को पार्टी से निकाल दिया गया था। वह उन्नाव में 2017 के दुष्कर्म प्रकरण में दोषी पाए गए हैं। अब आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। 20 दिसंबर को दिल्ली की तीस हजारी अदालत उम्रकैद की सजा दी थी। 25 लाख का जुर्माना भी लगा है। इसमें से 10 लाख पीड़िता को मुआवजा दिया जाएगा। 15 लाख अभियोजन पक्ष को दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः विधायक कुलदीप सेंगर को उम्रकैद की सजा, उन्नाव दुष्कर्म मामला

ये भी पढ़ेंः लखनऊः फ्लैट में महिला मित्र संग भाजपा के बड़े नेता को पत्नी ने पकड़ा, थाने तक फजीते..