Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

Update : बांदा दिल दहलाने वाली घटना, दो साल की बेटी का गला दबाकर मां ने लगाई फांसी

Banda mother and little daughter commited suicide

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के चिल्ला कस्बे में आज मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक महिला ने अपनी 2 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। महिला ने उस वक्त यह कदम उठाया जब उनका पति घर पर नहीं था। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

चिल्ला कस्बे की घटना, पारिवारिक कलह वजह

घटना का कारण प्रथमदृष्टया पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Banda mother and little daughter commited suicide

वहीं पता चला है कि महिला के पति ने दो शादियां कर रखी थीं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सभी की आंखें नम सी नजर आईं।

ये भी पढ़ें : जानिए ! बांदा के नवागत DM आनंद कुमार सिंह को..

बताया जाता है कि चिल्ला कस्बा निवासी शिवदास निषाद की पत्नी रजनी (28) और उनकी 2 साल की बेटी के शव पंखे के हुक से लटके मिले। महिला का पति शिवदास घर पर नहीं था। सुबह करीब 6 बजे घर लौटा तो उसने घर का दरवाजा खटखटाया। नहीं खुलने पर खिड़की से झांका तो देखा पत्नी और बेटी दोनों पंखे से लटक रहे हैं।

Banda mother and little daughter commited suicide

इसके बाद सभी को घटना का पता चला। उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। चिल्ला के थानाध्यक्ष रामाश्रय सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच चल रही है। प्रथम दृष्टया घरेलू कलह कारण पता चल रही है। उन्होंने बताया कि महिला के पति ने दो शादियां की थीं। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : 12 साल की बच्ची ने फांसी लगाई, वजह लिखी “प्यार में धोखा..”